FIFA World Cup 2022: नीदरलैंड ने महाशक्ति USA को दिनदहाड़े लूटा, 3-1 से शिकस्त देकर वर्ल्ड कप से किया बाहर

FIFA World Cup 2022 netherlands vs usa

FIFA World Cup 2022 netherlands vs usa

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के नॉकआउट मुकाबले शुरू हो चुके हैं। शनिवार को पहला मुकाबला नीदरलैंड-यूएएस के बीच खेला गया, जिसमें नीदरलैंड ने धमाकेदार प्रदर्शन कर महाशक्ति यूएएस को करारी शिकस्त थमा दी। नीदरलैंड की शुरुआत शानदार रही। उसने हाफ से पहले ही दो गोल दाग यूएएस को घुटनों पर ला खड़ा किया।

विज्ञापन

दसवें मिनट में ही दाग दिया गोल  

दसवें मिनट में ही नीदरलैंड के फुटबॉलर मेंफिस डीपे ने गोल दाग टीम को आगे कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर चलती रही, लेकिन हाफ टाइम से पहले नीदरलैंड को एक और मौका मिल गया। डेली ब्लाइंड ने 45+1 मिनट में दूसरा गोल दाग टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी।

विज्ञापन

दूसरे हाफ में यूएसए की वापसी, लेकिन…

हाफ टाइम के बीच यूएएस ने कई दाव चले। यूएएस के फुटबॉलर हाजी राइट ने 76वें मिनट में मौका मिलते ही एक गोल दाग इस बढ़त को कम कर दिया। हालांकि इसके बाद गोल के लिए जद्दोजहद चलती रही और नीदरलैंड ने एक बार फिर गेम में वापसी कर ली। टीम की ओर से डेंजेल डम्फ्राइज ने 81वें मिनट में गोल दाग नीदरलैंड को 3-1 से शानदार बढ़त दिला दी। यूएएस इसके बाद गोल करने में सफल नहीं हो पाई और आखिरकार वह मुकाबला 3-1 से हार गई। इस हार के बाद यूएएस का इस वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

और पढ़िए- FIFA World Cup 2022: इंग्लैंड ने सेनेगल को 3-0 से दी मात, अब फ्रांस से क्वार्टर फाइनल में होगा मुकाबला

गोल दाग पिता के पास पहुंचे डेली ब्लाइंड 

मैच के दौरान एक भावुक पल देखने को मिला। अपनी टीम के लिए गोल दागने के बाद डेली ब्लाइंड सीधे अपने पिता डेनी ब्लाइंड के पास पहुंचे और उनका मुंह पकड़कर खुशी जताने लगे। डेनी पूर्व डच फुटबॉलर हैं। वह स्पार्टा रॉटरडैम, अजाक्स और नीदरलैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए एक डिफेंडर के रूप में खेलते थे। वह अजाक्स और नीदरलैंड के कोच भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ