हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Fifa World Cup 2022: कतर में कल से शुरू होगा फुटबॉल वर्ल्ड कप, एलन मस्क का बड़ा ऐलान, बोले-ट्विटर पर होगा बेस्ट कवरेज

विज्ञापन

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 कल से कतर में शुरू होगा। फुटबॉल के फैंस में गजब का क्रेज देखा जा रहा है। इस बीच ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने बड़ा ऐलान कर दिया है। मस्क ने ट्वीट कर बताया है कि फीफा वर्ल्ड कप के पहले मैच का ट्विटर पर कवरेज होगा। एलन मस्क ने ट्वीट कर लिखा, ‘वर्ल्ड कप का पहला मैच रविवार को है। ट्विटर पर देखें बेस्ट कवरेज और रियल-टाइम कमेंट्री।’

एलन मस्क के इस ट्वीट से ये तो साफ नहीं हुआ कि वो किस वर्ल्ड कप की बात कर रहे हैं। लेकिन कयास लग रहे हैं कि मस्क फीफा वर्ल्ड कप की ही बात कर रहे हैं। अपने ट्वीट में मस्क ने मैच के कवरेज और कमेंट्री को लेकर भी अन्य कोई डिटेल्स शेयर नहीं की हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2022 के 22वें सीजन की शुरुआत कतर में रविवार से ही हो रही है।

विज्ञापन

फुटबॉल के इस महाकुंभ में 32 इंटरनेशनल टीमें भाग ले रही है। वर्ल्ड कप का पहला मैच मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच खेला जाएगा। सभी टीम अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई है। भारत में फुटहबॉल प्रशंसकों की संख्या काफी है। भारत में फीफा विश्व कप की लाइव स्ट्रीमिंग शाम साढ़े सात बजे से देख सकते हैं। इसके बाद टूर्नामेंट का पहला मैच होगा, जो रात साढ़े नौ बजे शुरू होगा। फैंस जियो सिनेमा ऐप पर लाइव भी देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola