Fifa world cup 2022: कतर में होने वाले फीफा (फुटबॉल वर्ल्ड) कप के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब इसकी शुरुआत 20 नवंबर से होगी। पहले यह टूर्नामेंट 21 नवंबर से खेला जाना था। हालांकि अब इसे एक दिन पहले शुरू करने का फैसला लिया गया है। वर्ल्ड कप के पुराने शेड्यूल के मुताबिक पहला मुकाबला नीदरलैंड और सेनेगल के बीच खेला जाना था, लेकिन अब पहले मैच के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है।

नए शेड्यूल के अनुसार, अब पहला मुकाबला मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच खेला जाएगा। नए शेड्यूल के लिए फीफी की समिति ने मंजूरी भी दे दी है। इस फैसले में हस्ताक्षर करने वालों में फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो और छह महाद्वीपीय फुटबॉल निकायों के अध्यक्ष शामिल हैं।

फीफा ने अपने बयान में कही ये बात

फीफा ने अपने बयान में कहा कि शेड्यूल में यह बदलाव, पुरानी परंपरा को बनाए रखने के लिए है। नए शेड्यूल के तहत, सेनेगल और नीदरलैंड के बीच ग्रुप ए मैच को 21 नवंबर को दोपहर एक बजे (1000 GMT) से शाम सात बजे शिफ्ट कर दिया गया है। ईरान के खिलाफ इंग्लैंड के ग्रुप बी के शुरुआती मुकाबले में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कुल 32 टीमें ले रही हैं हिस्सा

बताया जा रहा है कि इसी साल नवंबर-दिसंबर में कतर में होने वाले इस विश्व कप में 32 टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों को चार-चार कर आठ ग्रुप में बांटा गया है। लियोनल मेसी की अर्जेंटीन को ग्रुप-सी में और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम को सबसे आखिरी ग्रुप-एच में रखा गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ