हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

FIFA World Cup 2022: कैमरून के खिलाड़ियों ने 3 मिनट में दागे 2 गोल, मजबूत सर्बिया के मंसूबों पर फेर दिया पानी

विज्ञापन

नई दिल्ली: FIFA World Cup के ग्रुप-G के मुकाबले में सोमवार को कैमरून और सर्बिया आमने-सामने थे। मैच आखिरी पल तक रोमांचक हुआ। कैमरून और सर्बिया के बीच मैच 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ। दोनों हाफ में 3-3 गोल हुए। दो मैच के बाद दोनों टीमों के पास एक-एक अंक है और आखिरी मैच जीतने पर भी इन टीमों के अगले दौर में पहुंचने की संभावना कम है। मैच में पहला गोल कैमरून के जीन-चार्ल्स कैस्टेलेटो ने किया।

और पढ़िए – ब्रूनो फर्नांडीस ने दो गोल दागकर उरुग्वे की तोड़ी कमर, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची रोनाल्डो की टीम

पहले हाफ में कैमरून ने 1-0 से बढ़त बना ली। लेकिन पहले हाफ के अंत में सर्बिया ने दो मिनट के अंतराल में दो गोल कर 2-1 की बराबरी कर ली। हाफ टाइम के बाद सर्बिया ने एक और गोल दागा। यूरोप की टीम आसानी से मुकाबला जीत लेगी। लेकिन, इसके बाद कैमरून ने 3 मिनट के अंतराल में 2 गोल दाग कर स्कोर लाइन को बराबर कर दिया। कैमरून ने 64वें और 66वें मिनट में गोल कर 3-3 की बराबरी कर ली। इसके बाद मैच में कोई गोल नहीं हो सका और मैच 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ।

विज्ञापन

और पढ़िए – वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएंगे रोनाल्डो-मेसी? रोचक हो गया राउंड-16 का समीकरण

मैच में कैमरून की ओर से जीन-चार्ल्स कैस्टेलेटो, विन्सेंट अबोबकर और चुपो मोटिंग ने गोल स्कोर किया। सर्बिया के लिए स्ट्रैहिंजा पावलोविच, लेक्जेंडर मित्रोविक और सर्गेज सेविक ने गोल किए। ग्रुप-G में ब्राजील पहले और स्विट्जरलैंड दूसरे स्थान पर है। दोनों के 3-3 पॉइंट्स हैं। वहीं कैमरून और सर्बिया के 1-1 अंक हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola