ENG vs PAK: Team India की राह पर इंग्लैंड! पाकिस्तान दौरे के लिए बदल दी पूरी टीम...
Edited By Bhoopendra Rai

Pakistan vs Eng t20
Edited By Bhoopendra Rai

Pakistan vs Eng t20
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने पाकिस्तान दौरे पर जाने वाली इंग्लैंड की टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल क्रिस जॉर्डन और लियाम लिविंगस्टोन शामिल नहीं हैं। ये दोनों प्लेयर इस दौरान अपनी चोटों के चलते अपने रिहैब प्लान पर काम करेंगे। खास बात ये है कि पाकिस्तान दौरे के लिए इंग्लैंड ने 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है।
पाकिस्तान दौरे पर जाने वाली इंग्लैंड की टीम में कई खिलाड़ियों को द हंड्रेड बॉल टूर्नामेंट से सीधे टीम में शामिल कर लिया गया है। ये प्लेयर इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और जबदस्त फॉर्म में हैं। इनमें हैरी ब्रूक, फ्लिप सॉल्ट, बैन डकैत, जॉर्डन कॉक्स, रिचार्ड ग्लैसन, टॉम हेलम, विल जैक, ल्यूक वुड, लियाम डावसन, ओली स्टोन शामिल हैं।
अभी पढ़ें – Asia Cup: मैच से पहले मिले दोनों टीमों के कप्तान, निजाकत खान ने बाबर से मांगी खास चीज…देखें VIDEO
Who are you most excited to see doing their thing? 🏏
🇵🇰 #PAKvENG 🏴 pic.twitter.com/a1WTunKm2l
— England Cricket (@englandcricket) September 2, 2022
पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड द्वारा घोषित की गई टीम को देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि टीम इंग्लैंड अब भारत की राह पर चल रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस तरह भारत की फेमस टी-20 लीग IPL में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्लेयरों के लिए नेशनल टीम के दरवाजे खुल जाते हैं, ठीक उसी तरह इंग्लैंड की लोकल टी 20 लीग ‘द हंड्रेड बॉल’ टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों को अब इंग्लैंड टीम में सीधे शामिल किया है।
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले से भी जाहिर होता है कि शायद अब काउंटी क्रिकेट पर लोकल टी 20 लीग हावी हो रही है। यही वजह है कि द हंड्रेड बॉल टूर्नामेंट से सीधे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। इनमें 5 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं, जो पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में डेब्यू करेंगे।
इंग्लैंड की टीम में कुल 19 खिलाड़ियों की को जगह दी गई है। इंग्लैंड की टीम 20 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पाकिस्तान के खिलाफ 7 मैचों टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी।
जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, हैरी ब्रुक, सैम कुरॉन, जॉर्डन कॉक्स, लियाम डावसन, बैन डकैत, रिचार्ड ग्लैसन, टॉम हेलम, विल जैक, ल्यूक वुड, डाविड मलान, आदिल रशीद, फ्लिप सॉल्ट, ओली स्टोन, रीस टॉप्ली, डेविड विली, क्रिस वोक्स, ल्यूक वुड, मार्क वुड
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: