पत्नी से ज्यादा कुत्ते से मोहब्बत करता है पति, आगरा के थाने में पहुंचा अजीबोगरीब केस

Agra : आगरा में पति और पत्नी के बीच एक पालतू कुत्ते को लेकर विवाद हो गया। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र पर बुलाया लेकिन सुलह और समझौता नहीं हो सका है।

Agra (1)

Agra : कुत्तों को लेकर सोसाइटी में लड़ाई झगड़े हो चुके हैं। दो परिवारों के बीच मारपीट हो चुकी है लेकिन पति-पत्नी के बीच तनाव का कारण कुत्ता बन गया है। मामला इतना बढ़ गया है कि दोनों थाने पहुंच गए और परिवार परामर्श केंद्र में दोनों को समझाने की कोशिश हो रही है।

विज्ञापन

कुत्ते को लेकर हो गई भिड़ंत 

मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है। यहां की एक लड़की की शादी साल 2022 में दिल्ली के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों शांति से रह रहे थे लेकिन पत्नी को पति का डॉग लवर होना पंसद नहीं था। बताया गया कि अब यही डॉग लवर होना दोनों के बीच कलेश की वजह बन गया है।

विज्ञापन

दरअसल पति को कुत्ते पालने का शौक है, वह विदेशी नस्ल के कुत्ते से प्रेम करता है और अपने घर में रखा हुआ है जबकि पत्नी को कुत्ते बिलकुल पसंद नहीं थे। पति के ऑफिस से आने के बाद एक दिन दोनों में इतना विवाद हो गया कि पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया। विवाद के पीछे की वजह थी, कुत्ते का बर्तन ना साफ होना।

विज्ञापन

पति ऑफिस से घर आया तो देखा कि कुत्ते के खाने का बर्तन साफ नहीं है। उसने पत्नी से सफाई करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इस पर पति आक्रोशित हो गया और पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। पत्नी मायके चली गई और दो महीने से वहीं रह रही है। पहले दोनों थाने पहुंचे और फिर मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा।

विज्ञापन

पत्नी ने साफ कह दिया है कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है लेकिन या तो कुत्ते रहेंगे या वो। बताया गया कि परिवार परामर्श केंद्र में दोनों की काउंसलिंग की गई लेकिन बात नहीं बन पाई है। दोनों को कुछ दिन बाद फिर से बुलाया गया और दोनों को समझाने की कोशिश की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ