मुंबई में आंधी से कैसे गिरा शेड? वीडियो में आया सामने, जिदंगियां बचाने की जद्दोजहद जारी

Mumbai Weather : मुंबई में आई आंधी में घाटकोपर इलाके में बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 100 से अधिक लोगों के प्रभावित होने की संभावना है। सीएम शिंदे ने घटनास्थल का दौरा किया है।

Mumbai Weather

Mumbai Weather

विज्ञापन

Mumbai Weather : मुंबई के मौसम ने अचानक करवट ले ली। पहले धूल भरी आंधी चली और फिर हल्की बारिश शुरू हो गई। गर्मी से बेहाल लोग ने राहत की सांस ले ही ले रहे थे कि आंधी की रफ्तार तेज हो गई और ये जानलेवा बन गई। कई लोगों की मौत की खबर है। सोशल मीडिया पर आंधी के दौरान हुए हादसे के कई वीडियो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक बड़ा होर्डिंग जमीन पर गिर रहा है। बताया गया कि यह घटना ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे घाटकोपर पूर्व के पुलिस ग्राउंड पेट्रोल पंप पर हुई है। शुरूआती जानकारी के अनुसार इसमें करीब 54 लोग घायल हुए हैं जबकि बड़ी संख्या में लोग घंटों से फंसे हुए हैं।

विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान 4 लोगों की मौत हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम शिंदे ने घटनास्थल का दौरा किया। वहीं एक अन्य वीडियो में निर्माणाधीन बिल्डिंग के बगल में खड़े लोहे का स्ट्रक्चर गिरता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस होर्डिंग के कारण मुंबई में बड़ा हादसा हुआ, उस पर BMC ने पहले ही फाइन लगाकर हटाने के लिए कहा था। बताया जा रहा हैं कि BMC ने बिना अनुमति के होर्डिंग लगाने पर 6 करोड़ 13 लाख 84 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था और कंपनी को जल्द से जल्द इसे हटाने का आदेश दिया था।

विज्ञापन

बताया गया कि होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिरा था। उस दौरान बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे। 3 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और किरीट सोमैया ने घटनास्थल का दौरा किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ