Asia Cup: मैच से पहले मिले दोनों टीमों के कप्तान, निजाकत खान ने बाबर से मांगी खास चीज...देखें VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

Nizakat Khan meet Babar Azam
Edited By Bhoopendra Rai

Nizakat Khan meet Babar Azam
Asia Cup: एशिया कप में आज पाकिस्तान और हांगकांग के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें टीम इंडिया के हाथों हार झेल चुकी हैं। ऐसे में दोनों को एशिया कप में पहली जीत का इंतजार है। आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर यूएई के शारजाह स्टोडियम में खेले जाने इस मैच से पहले दोनों ही टीमों के कप्तानों ने एक दूसरे से मुलाकात की है।
©️ meets ©️
Candid chat between the two skippers 🇵🇰🇭🇰#AsiaCup2022 | #PAKvHK pic.twitter.com/mMEwXihuiP
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) September 1, 2022
दोनों टीमों के कप्तानों की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हांगकांग के कप्तान निज़ाकत ख़ान पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म से बैटिंग को लेकर बातचीत करते हुए नज़र आए।
वीडियो में हांगकांग के कप्तान ने बाबर आजम से टिप्स मांगे, जिस पर बाबर कहते हुए नज़र दिखे कि “क्या टिप चाहिए?” दोनों ही टीमों के कप्तानों के बीच बातचीत का वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किया है।
पाकिस्तान और हांगकांग दोनों ही अपना पहला मुकाबला हार चुकी हैं। ऐसे में आज जो टीम हारी उसका सपर एशिया कप में यहीं खत्म हो जाएगा। वहीं जो टीम जीतेगी वह 4 सितंबर को भारत भिड़ेगी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: