काली जलेबी देखकर हैरान हैं लोग, वायरल वीडियो पर ले रहे मजे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल रहा है, वीडियो में एक शख्स काली जलेबी बनाता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को 6 दिन पहले शेयर किया और इसे दो लाख से अधिक लोगों ने देखा है।

black Sweet viral video

Viral Video: भारत में खान-पान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर होते रहते हैं। कई दुकान में खाना बनाने का वीडियो बनाता है तो कोई घर में नए-नए एक्पेरिमेंट करता है। इस वक्त काली जलेबी की खूब चर्चा हो रही है। इस जलेबी को देखकर लोग हैरत में है और वायरल वीडियो देखने के बाद लोग इस पर तरह-तरह कमेंट्स कर रहे हैं।

दुकानदार ने बनाया अनोखी जलेबी

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दुकानदार एक बड़े बर्तन में तेल गर्म के अंदर जलेबियां तलता दिखाई दे रहा है। उसके जलेबी बनाने का तरीका आम जलेबी की तरह ही है, लेकिन इसकी मोटाई और रंग दूसरे जलेबी की तुलना में काफी अलग है। वीडियो में दुकानदार जलेबी को तेल में काले होने तक तलने के बाद चासनी में डूबा दिया। वीडियो में दुकानदार को काली जलेबी बनाते देख दुकान के पास खड़े कई लोग हैरान दिखाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sukrit jain (@thegreatindianfoodie)

इस वीडियो को thegreatindianfoodie नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पर शेयर किया गया है। जिसे 2 लाख से ज्यादा बार ने देखा चुका है और हजारों लोगों ने लाइक किया है। इस काली जलेबी वाली वीडियो पर लोगों के काफी मजेदार कमेंट्स भी आए हैं।

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि भाई जलेबी जला दिए हो क्या? वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि दूध के चीजें तेल में तलने पर काली हो जाती हैं, जैसे गुलाब जामुन या पनीर जलेबी। एक और शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये काली नहीं है, इसे ज्यादा तल दिया गया है, जिसकी वजह से जलेबी काली हो गई है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह आम जलेबी नहीं है, मावा जलेबी है। एक ने लिखा कि ये अफ्रीका की जलेबी है तभी काली है। एक दूसरे शख्स ने कमेंट में लिखा कि लोग कहते है कि यह मावा खोया जलेबी है, अब समझ आया, मुझे लगा कि इसे जला दिया है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब देखने में अलग रहा है तो खाने में तो बहुत टेस्टी होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ