ENG vs AUS: 'करो या मरो' का था मुकाबला, बारिश की वजह से धुला इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया का मैच

icc

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर-12 का आज दूसरा मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना था। यह मैच भी बारिश के कराण रद्द हो गया है। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होना था। लेकिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो पाया। यह मैच में मेलबर्न में खेला जाना था, जहां आज सुबह से ही बारिश हो रही है।

विज्ञापन

बारिश के कारण आउटफील्ड को कवर से ढक कर रखा गया था। बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण इस मैच का भी टॉस नहीं हो पाया। इसके पहले आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में शुक्रवार को होने वाला पहला मैच भी बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी। इसके बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ शानदार वापसी की। दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण था लेकिन बारिश होने के कारण मैच रद्द हो गया है।

दोनों टीम के लिए यह मैच बेहद अहम था। इसकी वजह यह है कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड अपना एक-एक मैच हार चुकी हैं। बारिश के चलते ये मैच धुल गया और दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दिया गया है। जिसके बाद ग्रुप 1 की पॉइंट टेबल में 3-3 अंकों के साथ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः दूसरे और चौथे नंबर पर है। बराबर पॉइंट्स होते हुए भी दोनों की रैंकिंग में नेट रन रेट के चलते आगे पीछे है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ