WTC Final 2023: महामुकाबले की पिच तैयार, दिनेश कार्तिक ने कराया दीदार, देखें फोटो
Edited By Pushpendra Sharma

WTC FInal 2023 The Oval Pitch
Edited By Pushpendra Sharma

WTC FInal 2023 The Oval Pitch
नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से शुरू होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले का क्रिकेटप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये मुकाबला इंग्लैंड के द ओवल में खेला जाएगा। इस महामुकाबले की तैयारियों में दोनों टीमें जुटी हुई हैं। वहीं पिच भी तैयार कर दी गई है। विकेटकीपर-बल्लेबाज और कमेंटेटर दिनेश कार्तिक ने इस पिच का दीदार कराया है।
कार्तिक ने ट्वीट कर पिच के तीन फोटो डाले। उन्होंने इसके साथ लिखा- WTC Final के लिए दो दिन बाकी हैं और पिच ऐसी दिखती है। आपकी प्लेइंग इलेवन क्या होने वाली है? कार्तिक के इन फोटोज में पिच फ्रैश लग रही है। इस पर थोड़ी घास भी है।
Two days to go for the #WTCFinal and this is how the pitch looks like 🔎
What is your playing XI gonna be? 🧐 pic.twitter.com/wLyYHr4vcy
— DK (@DineshKarthik) June 5, 2023
हालांकि भारत के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने पिच के बारे में थोड़ी चिंता जताई। अश्विन ने एक बातचीत में कहा- आपने हमेशा अच्छी पिचें तैयार की हैं, लेकिन आज हमारे कुछ खिलाड़ी अभ्यास पिचों पर चोटिल हो गए। तो क्या यह समान होने जा रही है? अश्विन ने आगे कहा- आज बहुत बाउंस हुआ। आप इस पर स्पिन की उम्मीद नहीं कर सकते। कहा जा रहा है कि फाइनल की पिच पर गेंदबाजों को उछाल मिल सकता है।
जानकारी के अनुसार, हाई स्कोरिंग पिच होने के बावजूद यहां गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। हालांकि यह अनुमान लगाना कठिन है कि गेंदबाज आगे रहेंगे या बल्लेबाज, क्योंकि इंग्लैंड का मौसम हमेशा बदलता रहता है। दूसरे शब्दों में पिच गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को मदद करती है। ऐसे में टॉस का नतीजा अहम होगा।
ओवल ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहले टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। ओवल में अब तक 100 से ज्यादा टेस्ट मैच हो चुके हैं। 104 मैचों में पहले बल्लेबाजी 37 मैच जीते गए हैं, जबकि मेहमान टीम ने 23 मैच जीते हैं। कुल 37 मैच ड्रॉ रहे हैं। इस मैदान पर सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम दर्ज है। जिसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 903 रन बनाए थे। पहली पारी का औसत स्कोर 343 रन है। जबकि दूसरी पारी का औसत 304 रन है।
मैच के अंतिम दो दिनों में सूखी पिच होने के कारण स्पिनरों को मदद मिलेगी। इस मैदान पर अधिकांश टीमें पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुनती हैं। कार्तिक इस महामुकाबले के लिए लंदन पहुंच गए हैं। हालांकि वह टीम इंडिया में शामिल नहीं हैं, लेकिन कमेंट्री में उनकी आवाज सुनने को मिल सकती है।
हरभजन सिंह, सौरव गांगुली, दीप दासगुप्ता, एस. श्रीसंत, जतिन सप्रू
सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री इंग्लिश कमेंट्री करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन उनके साथ जुड़ेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: