'शाहीन को इंजेक्शन लगाकर बॉलिंग करनी चाहिए थी' शोएब अख्तर के बयान पर शाहिद अफरीदी ने किया पलटवार, देखें वीडियो

Shahid Afridi Shoaib Akhtar Shaheen Afridi

Shahid Afridi Shoaib Akhtar Shaheen Afridi

T20 World Cup 2022 ENG vs PAK: ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में 5 विकेट से मात दी। इस मैच में पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी की चोट एक टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी। दरअसल हैरी ब्रूक का कैच पकड़ने के दौरान शाहीन को घुटने में चोट लग गई थी जिसके वजह से वे अपने ओवर पूरे नहीं कर पाए थे। इसे लेकर शोएब अख्तर ने उन्हें घेरा था। अब शोएब के बयान पर शाहीन अफरीदी ने पलटवार किया है।

‘शाहीन को इंजेक्शन लगाकर खेलना चाहिए था’- अख्तर

दरअसल इंग्लैंड और पाकिस्तान के फाइनल मैच के बाद शोएब ने एक इंटरव्यू में शाहीन अफरीदी को दर्द निवारक इंजेक्शन लगाकर मैच पूरा करने की बात कही थी। उन्होंने बोला था कि -‘ये विश्व कप फाइनल है। भले ही पैर टूट जाए। जो कुछ भी होता है, बस दौड़ते रहो और कुछ करो। लेकिन ये हमारे भाग्य में नहीं था। जब आप अपने पैरों को सुन्न करते हैं, तो दर्द महसूस नहीं होता है। हां, आप युवा खिलाड़ी के करियर को खतरे में डाल रहे हैं। ये विश्व कप फाइनल है, आप जोखिम उठा सकते हैं या नहीं, आपको एक कप्तान के रूप में सोचना होगा। ये एक है कठिन फैसला था।”

‘मैं इससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं’- शाहिद अफरीदी ने किया पलटवार

वहीं शोएब अख्तर के बयान पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने नाराजगी जाहिर की है और समा टीवी को दिए गए इंटरव्यू में कहा है कि – ‘शाहीन अगर 80 प्रतिशत भी फिट है तो, मैं नहीं समझता कि उसे खेलना चाहिए। उसे फिट होने तक रेस्ट दिया जाना चाहिए। पेनकीलर्स की बात बिल्कुल ज़ायज नहीं है। पेन किलर सिर्फ कुछ वक्त के लिए होता है। हमने भी बहुत बार लिया है। उसके साइड इफेक्ट भी बहुत होते हैं। उस वक्त तो सुन्न हो जाता है, दर्द खत्म हो जाता है लेकिन मैच खेल लेने के बाद अगले दिन दर्द काफी बढ़ जाता है। जहां तक शोएब अख्तर की बात है तो वो एक अलग ही बंदा था, जो दुनिया को हिलाकर रखता था।’

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ