IND vs NZ: 'न्यूजीलैंड एक अच्छा देश, यहां क्रिकेट खेलने का'...हार्दिक पांड्या ने बताई दिल की बात...
Edited By Bhoopendra Rai

Hardik Pandya Salman Butt
Edited By Bhoopendra Rai

Hardik Pandya Salman Butt
NZ vs IND: न्यूजीलैंड और भारत के बीच होने वाला पहली टी 20 मैच खराब मौसम और बारिश के चलते रद्द हो गया है। यह मुकाबला वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन यहां लगातार बारिश होने से मैच को रद्द करना पड़ा। बारिश की वजह से मैच धुलने से हार्दिक पांड्या निराश हैं।
भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा ‘कि सभी खिलाड़ी मैच खेलने के लिए काफी उत्साहित थे, न्यूजीलैंड एक अच्छा देश है और यहां क्रिकेट खेलने का अपना ही मजा है। लेकिन बारिश के बारे में हम कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि कई खिलाड़ी तो हम से पहले ही यहां पहुंच गए थे।’
https://twitter.com/ddsportschannel/status/1593513398838652928?s=20&t=mXy-4dbmpVHE4pq6gjWRNw
हार्दिक पांड्या ने कहा कि ‘हम चाहते हैं कि यहां मौजूद खिलाड़ियों को अपनी भूमिका पता हो। जो खिलाड़ी पहले से टीम में हैं, उन्हें पहले से अपने रोल के बारे में पता है। टी20 विश्व कप पीछे छूट गया है, निराशा रहेगी लेकिन अब नई शुरुआत है। आप पीछे जाकर जो हो गया उसे बदल नहीं सकते।
पहला टी 20- 18 नवंबर
दूसरी टी 20- 20 नवंबर
तीसरी टी 20- 22 नवंबर
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: