IND vs SA World Cup 2023 Highlights: साउथ अफ्रीका 83 पर ढेर, भारत ने 243 रन से जीता मुकाबला

IND vs SA World Cup 2023 Highlights: वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर लगातार आठवां मैच जीता है।

India Beats South Africa World Cup 2023

India Beats South Africa World Cup 2023 (Image Credit- BCCI Twitter)

विज्ञापन

IND vs SA World Cup 2023 Highlights: वनडे विश्व कप 2023 में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मैच खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी भारतीय टीम ने 326 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 83 रन पर ही ढेर हो गई। भारत इस तरह लगातार आठवां मैच जीता और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बरकरार है।

नीचे देखें सभी अपडेट्स:- 

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: भारत की लगातार 8वीं जीत

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 83 रन पर ढेर किया और 243 रनों से शानदार जीत दर्ज की। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट लिए। वहीं कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी को 2-2 सफलताएं मिलीं।

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: जडेजा का पंजा

रवींद्र जडेजा ने अपने पांच विकेट पूरे किए और साउथ अफ्रीका को 79 के स्कोर पर 9वां झटका दिया। इसी के साथ वह दूसरे ऐसे भारतीय स्पिन गेंदबाज बने जिसने युवराज सिंह के बाद वर्ल्ड कप में पांच विकेट लिए।

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: कुलदीप यादव को मिला पहला विकेट

कुलदीप यादव ने इस मैच में पहला विकेट लिया और साउथ अफ्रीका को आठवां झटका 79 के स्कोर पर दिया।

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: जडेजा को मिला चौथा विकेट

रवींद्र जडेजा ने अपनी फिरकी का जलवा दिखाते हुए चौथा विकेट झटका। साउथ अफ्रीका ने 67 के स्कोर पर अपना 7वां विकेट गंवाया। केशव महाराज क्लीन बोल्ड हो गए।

बर्थडे पर शतक लगाने वाले खिलाड़ी

क्लिक करें और देखें पूरी लिस्ट:-

बर्थडे पर शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट, विराट कोहली की हुई एंट्री

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: साउथ अफ्रीका का छठा विकेट गिरा

साउथ अफ्रीका ने 59 के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए हैं। रवींद्र जडेजा ने तीसरा विकेट लिया और डेविड मिलर को भी क्लीन बोल्ड कर दिया।

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: साउथ अफ्रीका के 5 खिलाड़ी आउट

साउथ अफ्रीका की आधी टीम 40 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई है। मोहम्मद शमी ने अपना दूसरा विकेट लिया और रासी वैन दर डूसेन को पवेलियन भेजा।

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: जडेजा को मिला दूसरा विकेट

रवींद्र जडेजा ने अपना दूसरा विकेट लेते हुए साउथ अफ्रीका को चौथा झटका दिया। उन्होंने हेनरिक क्लासेन को LBW आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

रोहित ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर:-

IND vs SA: रोहित शर्मा ने बनाया छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस गेल को फिर छोड़ा पीछे

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: शमी ने किया कमाल

इन फॉर्म मोहम्मद शमी ने फिर कमाल किया और आते ही पहले ओवर में विकेट ले लिया। उन्होंने ऐडेन मारक्रम को आउट किया और टीम इंडिया को तीसरी सफलता दिलाई।

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: जडेजा ने किया बावुमा को बोल्ड

रवींद्र जडेजा ने अपना दूसरा विकेट लिया और साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा को क्लीन बोल्ड कर दिया। भारत को दूसरी सफलता मिली। साउथ अफ्रीका के दोनों ओपनर्स 22 के स्कोर पर आउट हो गए।

विराट के शतक पर सचिन का रिएक्शन

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर:-

विराट कोहली के 49वें शतक पर सचिन तेंदुलकर ने किया रिएक्ट, कहा- मुझे 365 दिन लगे…

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा पहला बड़ा झटका

IND Vs SA: साउथ अफ्रीका को मोहम्मद सिराज ने दिया पहला झटका, क्विंटन डिकॉक 5 रन बनाकर आउट।

https://twitter.com/BCCI/status/1721152584818593872

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 327 का लक्ष्य

भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 ओवर में 5 विकेट पर 326 रन बनाए। विराट कोहली ने 121 गेंदोंं पर नाबाद 101 रन की पारी खेली और अपने बर्थडे पर फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया।

https://twitter.com/BCCI/status/1721143553613877400

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: विराट कोहली ने जड़ा 49वां वनडे शतक

IND Vs SA: अपने जन्मदिन के मौके पर विराट कोहली ने हासिल की बड़ी उपलब्धि। वनडे में जड़ा 49वां शतक। सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की।

https://twitter.com/BCCI/status/1721141805159506133

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: सूर्यकुमार यादव 22 रन बनाकर आउट

IND Vs SA: भारत को लगा पांचवां झटका, सूर्यकुमार यादव 22 रन बनाकर आउट।

https://twitter.com/BCCI/status/1721136444142657589

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: भारत को लगा चौथा झटका

IND Vs SA : भारत को लगा चौथा बड़ा झटका, केएल राहुल 8 रन बनाकर आउट

https://twitter.com/BCCI/status/1721131523540402197

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: 41 ओवर के बाद भारत का स्कोर 243/3

IND Vs SA: 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 243/3, विराट 77 और केएल राहुल 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: भारत को श्रेयस अय्यर के रूप में लगा तीसरा झटका

IND Vs SA: श्रेयस अय्यर 77 रन बनाकर आउट। लुंगी एनगिडी ने साउथ अफ्रीका को दिलाई तीसरी सफलता।

https://twitter.com/BCCI/status/1721124390509944863

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 219/2

IND Vs SA: 35 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 219/2, विराट 67 और श्रेयस 70 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 196/2

IND Vs SA: 32 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 196/2, विराट 55 तो श्रेयस 60 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: श्रेयस अय्यर ने लगाई फिफ्टी

श्रेयस अय्यर ने 64 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने विराट कोहली के साथ भी पारी को संभाला।

https://twitter.com/BCCI/status/1721117450576797983

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: विराट कोहली का अर्धशतक पूरा

विराट कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन पर 67 गेंदों पर पचास रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने भारतीय पारी को संभाला।

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: विराट-अय्यर क्रीज पर

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय साझेदारी पूरी करके भारत का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया।

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: बाल-बाल बचे विराट

विराट कोहली 37 रन बनाकर खेल रहे थे और केशव महाराज के ओवर में वह फंसते दिखे। साउथ अफ्रीका ने कॉट बिहाइन्ड का रिव्यू लिया लेकिन विराट के बल्ले से गेंद नहीं लगी और वह बच गए। भारत का स्कोर 20 ओवर के बाद 124 रन है।

बॉलर ने फेंका 10 गेंद का Over

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर:-

IND vs SA: बॉलर ने फेंका 10 गेंद का Over, जहीर खान के 20 साल पुराने ओवर की आई याद

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: विराट कोहली क्रीज पर

भारतीय स्टार विराट कोहली क्रीज पर डटे हुए हैं और भारत का स्कोर 17 ओवर के बाद दो विकेट पर 111 रन है। उनके साथ श्रेयस अय्यर भी क्रीज पर हैं।

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका

IND Vs SA : भारत को लगा दूसरा झटका, गिल 23 रन बनाकर आउट। केशव महाराज को मिली विकेट।

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 91/1

IND Vs SA: 10 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 91/1 , विराट 18-गिल 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: वनडे में रबाडा ने रोहित को किया सबसे ज्यादा बार आउट

IND Vs SA: वनडे क्रिकेट में कागिसो रबाडा ने रोहित शर्मा को 12वीं बार आउट किया है।

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 68/1

IND Vs SA: 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 68 पर एक विकेट, विराट-गिल क्रीज पर

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: रोहित शर्मा आउट

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ताबड़तोड़ शुरुआत करने के बाद 24 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हो गए। कगिसो रबाडा ने उनका विकेट लिया। भारत को 61 पर पहला झटका लगा।

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: रोहित ने की एक बार फिर की तेज शुरुआत

IND Vs SA : रोहित शर्मा ने मैच में एक बार फिर से टीम को तेज शुरुआत दिलाई है। रोहित 22 गेंदों पर 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 61 रन

IND Vs SA: भारत की ताबड़तोड़ शुरुआत महज 5 ओवर में बना डाले 61 रन, रोहित-गिल क्रीज पर मौजूद

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

IND Vs SA: भारतीय टीम की बल्लेबाजी हुई शुरु, क्रीज पर मौजूद रोहित-गिल..रोहित ने चौके से खोला अपना खाता।

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: साउथ अफ्रीका ने प्लेइंग इलेवन में किया बदलाव

IND Vs SA: आज साउथ अफ्रीका ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। जेराल्ड कूटजी की जगह तबरेज़ शम्सी को शामिल किया गया है।

Virat Kohli हैं बाबर आजम के फैन!

क्लिक करें और देखें पूरी खबर:-

Virat Kohli हैं बाबर आजम के फैन! सैलून में देख रहे थे Babar का क्लास शॉट, Viral हुआ पोस्ट

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: साउथ अफ्रीका की Playing 11

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन दर डूसेन, ऐडेन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यान्सन, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: भारत की Playing 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (उपकप्तान, विकेटकपीर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

IND Vs SA World Cup 2023 Live Score: भारत की पहले बल्लेबाजी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट में फिर से चेज करती दिखेगी, जहां पर वो फंस चुकी है।

IND vs SA: टूर्नामेंट में अजेय है भारत

World Cup 2023 IND vs SA: विश्व कप 2023 में भारतीय टीम अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। जबकि साउथ अफ्रीका एक मैच हार चुकी हैं।

IND vs SA: रोहित शर्मा का पसंदीदा मैदान ईडन गार्डन्स

World Cup 2023 IND vs SA: कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर रोहित ने कई रिकॉर्ड बनाए है। श्रीलंका के खिलाफ इसी मैदान पर रोहित ने वनडे में 264 रनों की पारी खेली थी।

IND vs SA: फैंस को कोहली के 49वें शतक का इंतजार

World Cup 2023 IND vs SA: विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में आज शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैंं। फैंस काफी समय से कोहली के 49वें शतक का इंतजार कर रहे हैं।

IND vs SA: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

World Cup 2023 IND vs SA: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन..

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

साउथ अफ्रीका टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रासी वान डर डसन, ऐडन मार्करम, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा और जेराल्ड कूटजी।

World Cup IND vs SA: दोपहर 1:30 बजे होगा टॉस

ODI World Cup 2023 IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच के लिए टॉस दोपहर 1:30 बजे होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ