The Hundred 2023: इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड लीग में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ कमाल कर रहे हैं। वह इस लीग में वेल्स फायर के लिए खेल रहे हैं। 10 अगस्त को लीग के 14वें मुकाबले में इस गेंदबाज ने एक कमाल की गेंद डाली और बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन की गिल्लियां उड़ा दीं।

विज्ञापन

रऊफ ने किया लिविंगस्टोन का शिकार

रऊफ की यह स्लो गेंद बल्लेबाज को समझ ही नहीं आई और सीधा स्टंप में घुस गई। रऊफ ने रफ्तार में बदलाव करके बल्लेबाज को चकमा दिया और उसका खेल कर दिया। आउट होने के बाद लिविंगस्टोन निराश दिखे। उन्हें अहसास था कि वह रफ्तार से चमका खा चुके हैं। उन्होंने छक्का मारने के लिए पूरी ताकत के साथ बल्ला घुमाया था, लेकिन गेंद थोड़ा रुककर आई और वह क्लीन बोल्ड हो गए।

विज्ञापन

मैच का हाल

अगर मैच की बात करें तो यह मुकाबला वेल्स फायर और बर्मिंघम फीनिक्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में बर्मिंघम फीनिक्स ने पहले खेलते हुए 100 गेंद में 7 विकेट खोकर 112 रन बनाए थे। इस टारगेट के जवाब में वेल्स फायर ने 4 विकेट खोकर 85 गेंदों में ही जीत हासिल कर ली। जीत के हीरो Stephen Eskinazi रहे, जिन्होंने वेल्स के लिए 18 गेंद पर 43 रनों की तूफानी पारी खेली।

विज्ञापन

रऊफ ने निकाले 2 विकेट

हारिस रऊफ ने अपनी टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 गेंदों में 20 रन दिए और 2 बड़े बल्लेबाजों को आउट किया ।उन्होंने जैमी स्मिथ और लियाम लिविंग्स्टोन को आउट किया था।

https://twitter.com/thehundred/status/1689708559422955520?s=20

विज्ञापन

27 अगस्त तक चलेगी लीग

इन दिनों इंग्लैंड में 100 बॉल का टूर्नामेंट द हंड्रेड खेला जा रहा है। जिसमें भारत को छोड़कर अलग-अलग देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया है। 1 अगस्त से शुरू हुई यह लीग 27 अगस्त तक चलेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ