T20 World Cup 2024: कब शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? जानें भारत के मैचों की क्या होगी टाइमिंग

T20 World Cup 2024 Team India Match Timings: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन जून में होगा। इसके लिए टीम इंडिया के मैचों की टाइमिंग पर भी अपडेट आया है।

T20 World Cup 2024 Team India Match Timings Full Details IND vs PAK Match Date And Time

T20 World Cup 2024 Team India Match Timings Full Details IND vs PAK Match Date And Time (Image Credit- News24)

T20 World Cup 2024 Team India Match Timings: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पूरा शेड्यूल अब से कुछ ही देर में सभी के सामने होने वाला है। उससे पहले टीम इंडिया के मैचों का समय सामने आ गया है। आप सभी जानते होंगे कि यह वर्ल्ड कप यूएसए और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। भारतीय समय से यहां का समय करीब 10.30 घंटे आगे है। हमेशा जब भी वेस्टइंडीज या यूएसए में मुकाबले होते हैं तो भारतीय फैंस की चिंता बढ़ जाती है। लेकिन वर्ल्ड कप के मैचों के लिए भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी आई है। भारतीय फैंस को अपनी नींद नहीं खराब करनी पड़ेगी।

विज्ञापन

कब शुरू होंगे भारत के मैच?

शेड्यूल जारी होने से पहले ही यह जानकारी आ गई है कि टीम इंडिया अपने मुकाबले वेस्टइंडीज और यूएसए में सुबह-सुबह खेलेगी। इन जगहों के लोकल टाइम के मुताबिक भारत के मैच वहां सुबह 10 बजे, 10.30 बजे और 11 बजे से शुरू हो सकते हैं। अगर भारतीय समय की बात करें तो यहां के हिसाब से टीम इंडिया के मुकाबले रात 8, 8.30 या 9 बजे तक शुर हो सकते हैं। हालांकि, अभी इसको लेकर ऑफिशियल अपडेट का इंतजार है।

विज्ञापन

भारतीय टीम ग्रुप ए में मौजूद

टीम इंडिया को 20 टीमों वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए ग्रुप ए में रखा गया है। भारत के साथ इस ग्रुप में पाकिस्तान, यूएसए, कनाडा और आयरलैंड की टीमें मौजूद हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला सबसे चर्चित और महामुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जा सकता है। इसके अलावा पांच-पांच टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है।

विज्ञापन

कहां देख पाएंगे वर्ल्ड कप के मुकाबले?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीवी राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। फैंस अलग-अलग भाषाओं में स्टार स्पोर्ट्स के सभी अलग-अलग भाषाओं के चैनल्स पर वर्ल्ड कप का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं ओटीटी राइट्स लाइव स्ट्रीमिंग के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार के पास हैं। वर्ल्ड कप 2023 के बाद से भारतीय टीम के मुकाबले हॉटस्टार पर फ्री में देखे जा सकते हैं। उम्मीद है कि वर्ल्ड कप में भी फैंस फ्री में मैच देख पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ