T20 World Cup 2022: इंग्लैंड की जीत पर विराट कोहली ने दी बधाई...कह दी बड़ी बात..
Edited By Bhoopendra Rai

T20 World Cup 2022 Virat Kohli congratulated England cricket team
Edited By Bhoopendra Rai

T20 World Cup 2022 Virat Kohli congratulated England cricket team
T20 world cup final 2022: इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में कमाल कर लिया है। फाइनल मुकालबे में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर इंग्लैंड दूसरी बार विश्व विजेता बनी है। इस जीत के बाद टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने इंग्लैंड को बधाई दी है। विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में जीत का सेलिब्रेशन कर रहे बेन स्टोक्स की फोटो लगाई और लिखा कि कांग्रेचुलेशन इंग्लैंड..आप डिजर्व करते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेले गए टी 20 विश्व कप 2022 के फाइनल मुकाबले में पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर 5 विकेट से खिताब अपने नाम कर लिया है।
Bhai Kohli bhi Akash chopra ki ghatiya commentry sunta hai #ENGvPAK #T20WorldCupFinal #ViratKohli pic.twitter.com/OeZEvIA0ZI
— Retired ICT fan (@AlsoNish) November 13, 2022
फाइनल में पाकिस्तान को हराते हुए इंग्लैंड ने इतिहास रचते हुए वेस्टइंडीज टीम की बराबरी कर ली है। आपको बता दें कि टी 20 विश्वकप पर इंग्लैंड से पहले वेस्टइंडीज ने 2 बार कब्जा जमाया था। अब इंग्लैंड ने इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
बाबर आजम (c), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी
जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप सॉल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: