T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2022 खत्म हो गया है। ऑस्ट्रेलिया में हो रहा टी20 विश्व कप में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को फाइनल में हराया और खिताब पर एक बार फिर से कब्जा जमाया। जीत के बाद अंग्रेजों पर पैसों की बरसात हुई है। आईसीसी ने 1.6 मिलियन डॉलर यानी लगभग 13 करोड़ रुपये का ईनाम दिया। हारने के बावजूद पाकिस्तानी टीम भी मालामाल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मालामाल हुई दोनों टीम

आईसीसी ने इस बार सभी टीमों को कुछ न कुछ पैसे दिए हैं। आईसीसी की ओर से इस विश्व कप के लिए कुल 45.68 करोड़ रुपये की इनामी राशि का ऐलान किया गया था। चैंपियन बनी इंग्लैंड को खिताब जीतने के लिए करीब 13.05 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर दिए गए। पाकिस्तान की टीम को साढ़े छह करोड़ रुपये मिले। इसके अलावा उसे सुपर-12 में हर जीत के लिए 32.6 लाख रुपये अलग से दिए गए। वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों भारत और न्यूजीलैंड को 400,000 डॉलर यानी लगभग सवा 3 करोड़ रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड का खिताब जीत लिया है। रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया है। मेलबर्न में पाकिस्तान का सपना टूट गया है। 1992 का इतिहास दोहराने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन हो न सका। फाइनल में इंग्लैंड का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय सही साबित हुआ।

विज्ञापन

पाकिस्तान ने की खराब बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की बल्लेबाजी निराशाजनक रही। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 138 रन बनाए।महामुकाबले में कप्तान बाबर आजम 32, मोहम्मद रिजवान 15, मोहम्मद हैरिस 8, शान मसूद 38 और इफ्तिखार अहमद डक पर पवेलियन लौट गए। शादाब खान 20, मोहम्मद नवाज 5 और मोहम्मद वसीम ने 4 रन ही बना सके। इंग्लैंड की ओर से सैम कुरेन 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए। आदिल रशीद 2, क्रिस जॉर्डन 2 और बेन स्टोक्स एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ