T20 World Cup 2022: किस-किस दिन होगा Team India का मैच...यहां देख लीजिए लिस्ट
Edited By Bhoopendra Rai

T20 World Cup 2022 India vs Pakistan Match 23 October Team India all Match Schedule
Edited By Bhoopendra Rai

T20 World Cup 2022 India vs Pakistan Match 23 October Team India all Match Schedule
T20 World Cup 2022: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 16 अक्टूबर यानी आज से आगाज हो गया है। इस बड़े टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग लेने जा रही हैं। इनमें टीम इंडिया भी शामिल है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से 23 अक्टूबर को होना है। इसके बाद भारत ग्रुप-ए रनरअप से भिड़ेगा। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के मैच किस-किस दिन होंगे..इसके बारे में नीचे विस्तार से जानिए…
पहला मैच
23 अक्टूबर बनाम पाकिस्तान, दोपहर 1.30 बजे, मेलबर्न
दूसरा मैच
27 अक्टूबर बनाम ग्रुप-ए रनरअप, दोपहर 12.30 बजे, सिडनी
तीसरा मैच
30 अक्टूबर बनाम साउथ अफ्रीका, शाम 4.30 बजे, पर्थ
चौथा मैच
2 नवंबर बनाम बांग्लादेश, दोपहर 1.30 बजे, एडिलेड
पांचवा मैच
6 नवंबर बनाम ग्रुप-बी विनर, दोपहर 1.30 बजे, मेलबर्न
T20 World Cup 2022 में हिस्सा लेने वाली 16 में से 8 टीमों ने सीधे ग्रुप-12 स्टेज के लिए क्वालिफाई किया है, जबकि बाकी 4 टीमें क्वालिफिकेशन राउंड जीतकर अपनी जगह पक्की करेंगी। यह मेगा टूर्नामेंट कुल तीन स्टेज में खेला जा रहा है, जिसमें राउंड 1, सुपर-12 और प्लेऑफ मुकाबले शामिल हैं।
T20 World Cup 2022 के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान) केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।
मोहम्मद सिराज
श्रेयस अय्यर
रवि बिश्नोई
शार्दुल ठाकुर।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: