पकड़ा गया...डग आउट में 'दावत' उड़ा रहे थे सूर्यकुमार यादव, कैमरे ने कर लिया कैद

Suryakumar Yadav Eating in Dug Out Video Viral: सूर्यकुमार यादव की एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है, जिस पर स्टार बल्लेबाज ने खुद रिएक्ट किया है। 

Suryakumar Yadav Reacts Eating in dug out during india australia clash Video Viral

Suryakumar Yadav Reacts Eating in dug out during india australia clash Video Viral

Suryakumar Yadav Eating in Dug Out Video Viral: स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप के मैच में भले ही मौका नहीं दिया गया हो, लेकिन वे फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहे। सूर्या इस दौरान डगआउट में बैठे नजर आए। उनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं। सूर्या की एक ऐसी ही दिलचस्प तस्वीर सामने आई है, जिस पर स्टार बल्लेबाज ने खुद रिएक्ट किया है।

विज्ञापन

तुरंत खाना बंद कर दिया

दरअसल, मैच के दौरान सूर्या डगआउट में बैठे कुछ खा रहे थे, इतने में कैमरे का एंगल उनकी ओर चला गया। जैसे ही सूर्या की तस्वीर बिग स्क्रीन पर आई और उन्हें इसके बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत खाना बंद कर दिया। इस दौरान उन्होंने अजीब सा मुंह भी बना लिया। बस फिर क्या था। सूर्या का ये दिलचस्प मोमेंट फैंस के लिए सोशल मीडिया पर मीम मैटेरियल बन गया।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/CyJUBNhoisq/?utm_source=ig_embed&ig_rid=417532bd-bb50-4116-96ca-b788668080c7

सूर्या ने लिखा- पकड़ा गया

सूर्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस मोमेंट को शेयर किया है। जिसमें उन्होंने नरेश मेदतिया यूजर के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- पकड़ा गया। सूर्या इस दौरान गजब का लुक देते हुए भी नजर आए। इससे पहले सूर्या ने एक यूजर की ओर से शेयर किए गए वीडियो पर ‘अरे भाई-भाई’ कमेंट कर महफिल लूट ली थी।

विज्ञापन
suryakumar yadav insta story

suryakumar yadav insta story

विज्ञापन

वनडे में साबित की फॉर्म

बता दें कि सूर्या ने वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने दो मैचों में फिफ्टी जमाई थी। एक में 50 और एक में नाबाद 72 रन की पारी खेलकर उन्होंने वनडे में अपनी फॉर्म को साबित कर दिया। उन्हें कोच राहुल द्रविड़ ने भी बैक किया है। द्रविड़ का मानना है कि सूर्या जैसा खिलाड़ी किसी भी वक्त मैच को पलटने की ताकत रखता है। उम्मीद है कि फैंस उन्हें जल्द ही विस्फोटक बल्लेबाजी करते देख सकेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ