SL vs BAN, Time Out Controversy: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप 2023 के 38वें मुकाबले में एंजेलो मैथ्यूज के टाइम आउट का शिकार होने का मुद्दा काफी गरमाया। शाकिब अल हसन के अपील करने से सारा मुद्दा शुरू हुआ था। उसके बाद मैथ्यूज नाखुश दिखे थे। उन्होंने अंपायर से भी बात की और शाकिब अल हसन से भी बात करते दिखे थे। पर बांग्लादेश के कप्तान ने इस पर काफी अजीब रिएक्शन दिया था। सोशल मीडिया पर खेल भावना को लेकर फिर से डिबेट शुरू हो गया।
मैथ्यूज ने लिया बदला
फिर जब एंजेलो मैथ्यूज गेंदबाजी पर आए तो उन्होंने शाकिल अल हसन का विकेट लिया। शाकिब ने 65 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली थी। मैथ्यूज ने असालंका के हाथों कैच आउट करवाकर टीम को सफलता दिलाई थी। इस विकेट के बाद वह खास अंदाज में सेलिब्रेट करते नजर आए थे। उन्होंने हाथ में घड़ी दिखाकर इशारा किया और शाकिब को पवेलियन जाते समय चिढ़ाया। इस तरह एंजेलो मैथ्यूज ने अपना बदला लिया।
यह भी पढ़ें:- Explainer: क्या होता है ‘Time Out’? पहली बार क्रिकेट में ऐसे आउट हुआ खिलाड़ी; जानें ICC का पूरा नियम
क्या हुआ था पूरा विवाद?
जो हुआ उसकी बात करें तो सदीरा समराविक्रमा के विकेट के बाद जिस वक्त एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर आए उनके हाथ में हेलमेट था वो ठीक नहीं था। इसके बाद सब्सटीट्यूट खिलाड़ी दूसरा हेलमेट लेकर पहुंचा। अंपायर्स इससे खुश नहीं दिखे, उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाज से बात की। फिर बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टाइम आउट की अपील कर दी।
https://twitter.com/JohnWick_fb/status/1721559146346983848
यह भी पढ़ें:- Time Out Controversy: सौरव गांगुली के साथ भी 16 साल पहले हुआ था ऐसा, 6 मिनट लेट होकर भी कैसे बच गए थे दादा?
अंपायर ने शाकिब से इस बारे में पूछा कि खेल भावना के तहत क्या वह अपील वापस लेना चाहते हैं। इस पर शाकिब ने मना कर दिया। अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और मराइस एरसमस ने उन्हें आउट दे दिया। मैथ्यूज ने फिर अंपायर को समझाया लेकिन वह नहीं माने और उन्हें आउट दे दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर काफी विवाद शुरू हो गया था।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा कर सकते हैं छक्कों की बारिश
5 mins agoODI Tri-Series: पहले जिम्बाब्वे ने हराया, फिर ICC ने दी सजा
1 hr agoIND vs NZ: कोहली और बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास
1 hr agoकोहली का न्यूजीलैंड में अधूरा है ये सपना, आज तक नहीं कर सके ऐसा कारनामा
1 hr agoप्रज्ञान ओझा और गौतम गंभीर की जोड़ी अब लेगी टीम इंडिया के बड़े फैसले
2 hrs ago2027 वर्ल्ड कप खेलना है तो छोड़ना होगा T20, शास्त्री ने बुमराह को दी सलाह
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड में कैसा है भुवनेश्वर कुमार का T20I रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: शुभमन-श्रेयस के पास है न्यूजीलैंड में इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoसरफराज खान ने 18वां शतक मारकर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा
3 hrs agoकौन हैं रमेश पवार? जिन्हें मिली टीम इंडिया की सेलेक्शन कमिटी में जिम्मेदारी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines