शिवम दुबे ने युवराज सिंह वाली एलीट लिस्ट में बनाई जगह, अपने नाम किया खास रिकॉर्ड

Shivam Dube Joins Yuvraj Singh Elite List: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिवम दुबे ने अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा।

Shivam Dube Yashasvi Jaiswal expected to get BCCI Annual Contract Reports

Shivam Dube Yashasvi Jaiswal expected to get BCCI Annual Contract Reports (Image- X)

Shivam Dube Joins Yuvraj Singh Elite List: भारत के स्टार बल्लेबाज शिवम दुबे की अक्सर युवराज सिंह से तुलना होती रहती है। रविवार को उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी बल्लेबाजी कर एक बार फिर युवी की याद दिला दी।

विज्ञापन

युवराज की तरह खब्बू बल्लेबाज ने 32 गेंदों में नाबाद 63 रन जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस दौरान उन्होंने 5 चौके-4 छक्के ठोक 196.88 की स्ट्राइक रेट से रन जड़े। इस तूफानी पारी के साथ ही शिवम दुबे युवराज सिंह वाली एलीट लिस्ट में शामिल हो गए।

विज्ञापन

50 रन और एक विकेट लेने वाली दूसरे भारतीय ऑलराउंडर बने शिवम दुबे

शिवम दुबे ने दूसरे टी-20 के दौरान खास रिकॉर्ड बनाया। वह एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में 50 रन और एक विकेट लेने वाले भारत के दूसरे ऑलराउंडर बन गए। इस मामले में शीर्ष पर युवराज सिंह हैं। जिन्होंने तीन बार ये कारनामा किया है।

शिवम दुबे 2 बार ये कारनामा कर दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली भी शामिल हैं। जिन्होंने दो बार ऐसा किया है। हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा अन्य खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक-एक बार ये कारनामा किया है।

विज्ञापन

शिवम दुबे की गेंदबाजी की बात करें तो इस मैच में उन्होंने अजमतुल्लाह उमरजई को अपना शिकार बनाया। सातवें ओवर में दुबे ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन भेजा। उन्होंने कुल 3 ओवर किए और 36 रन देकर 1 विकेट निकाला।

विज्ञापन

बेहतरीन ऑलराउंडर बनकर उभर रहे हैं शिवम दुबे

वहीं पहले टी-20 मुकाबले की बात करें तो दुबे ने 2 ओवर में 9 रन देकर एक विकेट लिया था। उन्होंने इब्राहिम जादरान को रोहित शर्मा के हाथों कैच करवाकर आउट किया था। कुल मिलाकर शिवम दुबे एक किफायती और बेहतरीन ऑलराउंडर के तौर पर उभर रहे हैं।

विज्ञापन

देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे टी-20 मुकाबले में वह अपनी लय को बरकरार रखने में कितना कामयाब होते हैं। तीसरा मुकाबला 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ