Ishan Kishan के खिलाफ हुए दिग्गज खिलाड़ी, एक फैसले से मुश्किल में करियर

Ishan Kishan Career in Trouble: ईशान किशन का एक फैसला उनपर भारी पड़ गया है। इस कड़ी में अब एक और दिग्गज खिलाड़ी ईशान के खिलाफ हो गए हैं।

India vs England Ishan Kishan Not in Team Kamran Akmal taunted

भारत के विस्फोटक खिलाड़ी ईशान किशन। Image Credit- News 24

विज्ञापन

Ishan Kishan Career in Trouble: भारत के विस्फोटक खिलाड़ी ईशान किशन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। ईशान किशन का चयन जब से अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए नहीं किया गया है, इसके बाद से ही वह काफी सुर्खियों में है। कुछ फैंस को ईशान किशन का टीम में शामिल नहीं होना काफी खटक रहा है। वहीं, कुछ फैंस इसे ईशान के लिए सबक बता रहे हैं। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ईशान के एक फैसले ने उनकी करियर को मुश्किल में डाल दिया है। इस कड़ी में अब एक और दिग्गज खिलाड़ी ईशान किशन के खिलाफ हो गए हैं। यह बल्लेबाज के लिए सबसे कठिन पलों में से एक है।

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं मिला खिलाड़ी को मौका

ईशान किशन ने साउथ अफ्रीका दौरे से पहले बीसीसीआई से रेस्ट की मांग की थी। खिलाड़ी ने कहा था कि वह लंबे समय से टीम के साथ जुड़े हैं, ऐसे में उन्हें अब रेस्ट चाहिए। वह मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, ऐसे में वह साउथ अफ्रीका दौरे पर नहीं जा सकेंगे। बल्लेबाज के इस फैसले ने उनकी करियर को खतरे में डाल दिया है। बताया जाता है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ रेस्ट मांगने के कारण ही बल्लेबाज को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी करेंगे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ जारी भारतीय टीम के स्क्वाड में भी ईशान किशन का नाम शामिल नहीं है।

https://twitter.com/skullcrush29/status/1745107804984414714

विज्ञापन

‘रोहित और विराट भी तो थकते होंगे’

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कामरान अकमल ईशान किशन के फैसले के खिलाफ हो गए हैं। खिलाड़ी ने ईशान के फैसले को गलत ठहराया है। कामरान अकमल ने ईशान किशन को लेकर कहा कि आपको शुरुआती करियर में कौन सी मानसिक थकान हो गई। भारतीय टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने कभी इस कारण से छुट्टी नहीं ली है कि उन्हें मानसिक थकान हो गई है। ये तीनों दिग्गज भी टी20, वनडे और टेस्ट खेलते हैं, लेकिन आज तक कभी थकान के कारण टीम से बाहर नहीं हुए हैं। कामरान ने आगे कहा कि आप 2 महीने बाद आईपीएल खेलने के लिए खुद को बचा रहे हैं, यह सही नहीं है। राष्ट्र के प्रति आपकी नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। बीसीसीआई ने ईशान किशन को टीम से बाहर करके सही किया है। यह सभी खिलाड़ियों के लिए एक सबक होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ