---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले दुनिया के पहले पुरुष क्रिकेटर

Rohit Sharma First Men Cricketer 150 Matches in T20I India vs Afghanistan 2nd T20i: रोहित शर्मा ने अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

---विज्ञापन---

Rohit Sharma First Men Cricketer 150 Matches in T20I India vs Afghanistan 2nd T20i: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा नित-नए कीर्तिमान गढ़ते जा रहे हैं। वह रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दूसरा टी-20 मुकाबला खेलने उतरे। इस दौरान रोहित ने मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रचा। उन्होंने अपने करियर में एक और रिकॉर्ड जोड़ लिया है।

रोहित शर्मा बने T20i में 150 मुकाबले खेलने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर

रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में 150 मुकाबले खेलने वाले दुनिया के पहले पुरुष क्रिकेटर बन गए। अब तक किसी भी पुरुष क्रिकेटर ने यह मुकाम हासिल नहीं किया है। ऐसे में रोहित ने टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया। रोहित के करियर में नई उपलब्धि को देख उनके फैंस खुश हो गए। कप्तान को इस कीर्तिमान के लिए बधाइयां मिलना शुरू हो गई हैं।

---विज्ञापन---

टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने के मामले में रोहित के बाद दूसरे स्थान पर आयरलैंड के धाकड़ बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग का नाम है। पॉल ने 134 मुकाबले खेले हैं। उनके बाद आयरलैंड के ही खिलाड़ी जॉर्ज डॉकरेल हैं। जॉर्ज ने 128 मुकाबले खेले हैं।

---विज्ञापन---

विराट कोहली 10वें स्थान पर 

वहीं पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मलिक चौथे स्थान पर हैं। शोएब ने 124 मैच खेले हैं। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मार्टिन गप्टिल पांचवें नंबर पर हैं। गप्टिल ने 122 मैच खेले हैं। विराट कोहली की बात की जाए तो वह इस लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं। कोहली 116 वां मैच खेल रहे हैं।

---विज्ञापन---

हरमनप्रीत कौर शीर्ष पर 

वुमंस क्रिकेट की बात की जाए तो टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम सबसे ऊपर है। हरमन ने 161 टी-20 इंटरनेशनल खेले हैं। वहीं दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स हैं। बेट्स ने 152 मैच खेले हैं। इंग्लैंड की डेनियल व्याट 151 मुकाबलों के साथ तीसरे और ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी 150 मुकाबलों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

T20i में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर

रोहित के करियर की बात की जाए तो वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं। रोहित ने अब तक 149 मैचों में 3853 रन बनाए हैं। जिसमें 4 शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर विराट कोहली का नाम है। जिन्होंने 115 मैचों में 4008 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Ishan Kishan के खिलाफ हुए दिग्गज खिलाड़ी, एक फैसले से मुश्किल में करियर

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 में किसे करनी चाहिए कप्तानी, युवराज सिंह ने दिया सटीक जवाब

First published on: Jan 14, 2024 07:24 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola