संजू सैमसन की साल 2024 में खुलेगी किस्मत? एक शतक से पलटा भाग्य, टी20 वर्ल्ड कप से पहले मिलेगा बड़ा मौका!

Sanju Samson Team India T20 World Cup 2024: संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका में शतक लगाया। इसके बाद उनकी किस्मत टीम इंडिया के अंदर बदल सकती है।

Sanju Samson ODI Century life Changing Year 2024 Turning Point T20 World Cup 2024 team india

Sanju Samson ODI Century life Changing Year 2024 Turning Point T20 World Cup 2024 team india (Image Credit- News24)

Sanju Samson Team India T20 World Cup 2024: संजू सैमसन ने लंबे इंतजार के बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर अपना पहला इंटरनेशनल शतक जड़ा था। उनका यह शतक उस समय आया जब टीम इंडिया को इसकी सख्त जरूरत थी। सीरीज 1-1 की बराबरी पर थी और भारतीय टीम ने तीसरे वनडे में पहला विकेट जल्दी गंवा दिया था। उसके बाद तीसरे नंबर पर आकर संजू ने भारतीय बल्लेबाजी को संभाला और शानदार शतक लगाया। अब उनके इस शतक के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि यहां से संजू का भाग्य बदलने वाला है।

विज्ञापन

क्या टी20 में होगी संजू की एंट्री?

साल 2024 में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप खेलना है। इससे पहले अब टीम को तीन और टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने हैं। यह सीरीज 11 से 17 जनवरी तक भारत में ही होगी। इस सीरीज से पहले हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव दोनों चोटिल हो गए हैं। वहीं रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से एक भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। ऐसे में हर किसी की नजरें होंगी संजू सैमसन पर। देखना होगा कि क्या टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले उनका भाग्य बदलता है।

विज्ञापन

वर्ल्ड कप से पहले बड़ा मौका

संजू सैमसन ने वनडे इंटरनेशनल में शानदार शतक लगाया लेकिन साल 2024 वनडे का नहीं टी20 का साल होने वाला है। इस साल टी20 वर्ल्ड कप होना है। संजू सैमसन को अब टी20 सीरीज में अफगानिस्तान के खिलाफ मौका मिल सकता है। इसके बाद टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ फिर आईपीएल और उसके बाद वर्ल्ड कप। ऐसे में जून में यूएसए व वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले संजू के पास इस फॉर्मेट में खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका है।

विज्ञापन

संजू सैमसन का बेहतरीन रिकॉर्ड

संजू सैमसन ने भारत के लिए 2015 में टी20 फॉर्मेट से अपना डेब्यू किया था। फिर 2021 में उन्हें वनडे डेब्यू का मौका मिला। तब से अब तक उन्होंने भारत के लिए सिर्फ 16 वनडे और 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। सैमसन के नाम टी20 इंटरनेशनल में 133 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से 374 रन दर्ज हैं। उन्होंने टी20 में एक अर्धशतक लगाया है। इसके अलावा वनडे में उनका रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 14 पारियों में 56 से अधिक के औसत से 510 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम तीन अर्धशतक और एक शतक दर्ज है। आईपीएल में भी संजू का बेहतरीन रिकॉर्ड है और उन्होंने 152 मैचों की 148 पारियों में 3888 रन बनाए हैं। आईपीएल में संजू 3 शतक और 20 अर्धशतक लगा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ