SA vs WI: De Kock ने 43 गेंद में सेंचुरी ठोक रचा इतिहास, इन दिग्गजों को पछाड़ा
Edited By Bhoopendra Rai

SA vs WI Quinton de kock second Fastest T20 century for South Africa in 43 ball
Edited By Bhoopendra Rai

SA vs WI Quinton de kock second Fastest T20 century for South Africa in 43 ball
SA vs WI: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंटीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबल में साउथ अफ्रीका 257 रनों के टारगेट का पीछा कर रही है। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने सेंचुरी ठोक कमाल कर दिया। उन्होंने अपने टी 20 करियर की पहली सेंचुरी लगाई। यह साउथ अफ्रीका के लिए किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाई गई सबसे तेज दूसरी सेंचुरी है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ क्विंटन डी कॉक ने 43 गेंद में तूफानी शतक बनाया। वह साउथ अफ्रीका के लिए टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज शतक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने फॉफ डु प्लेली, रिचार्ड लेवी समेत राइली रूसो को पीछे छोड़ दिया है। इस मामले में डेविड मिलर नंबर 1 पर मौजूद हैं, जिन्होंने सिर्फ 35 बॉल पर टी20 में शतक पूरा किया है।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1640005202492178434?s=20
क्विंटन डी कॉक 100 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 44 गेंद का सामना किया 100 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 8 छक्के कूटे। अंत में Reifer ने उनका शिका किया।
इस मुकाबले में क्विंटन डी कॉक साउथ अफ्रीका के लिए टी20 में सबसे तेज फिफ्टी लगाई। इस मामले में उन्होंने खुद को पछाड़ा। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 15 बॉल में अर्धशतक ठोक दिया, इससे पहले वह साल 2020 में 17 गेंद में इंग्लैंड के खिलाफ फिफ्टी लगा चुके हैं।
और पढ़िए – SA vs WI: जॉनसन चार्ल्स ने 39 बॉल में सेंचुरी ठोक रचा इतिहास, तोड़ डाले कई रिकॉर्ड, गेल को भी पछाड़ा
अगर मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 258 रन बनाए हैं। इस टारगेट के जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 7 ओवर में 115 रन बना चकी थी। फिलहाल क्रीज पर रीजा हैंड्रिक्स 56 जबकि राइली रूसो 4 रन बनाकर नाबाद हैं। साउथ अफ्रीका को यहां से जीत के लिए 52 बॉल पर 93 रनों की दरकार है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: