SA vs ENG: 'बल्ला है या तलवार' Moeen Ali ने एक हाथ से बैट घुमाकर खेला अजीबोगरीब शॉट, देखें हैरान करने वाला वीडियो

SA vs ENG 3rd ODI Moeen Ali shot

SA vs ENG 3rd ODI Moeen Ali shot

ENG vs SA 3rd ODI: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच बुधवार को किंबर्ली में खेला गया। इस रोमांचक मैच में इंग्लैंड ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 59 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में इंग्लैंड ने इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 346 रन जड़ दिए। इस मैच में कई बेहतरीन पल भी देखने को मिले जिससे दर्शकों का मनोरंजन होता रहा। वहीं मैच में इंग्लैंड के मोइन अली ने एक ऐसा शॉट खेला जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

विज्ञापन

मोइन अली ने खेला अजीबोगरीब शॉट

जैसे-जैसे क्रिकेट का विकास हो रहा है वैसे-वैसे बल्लेबाजों द्वारा नए नए शॉट का इजात किया जा रहा है। कई बार ये एक्सपरिमेंट हिट हो जाते हैं वहीं कई बार ये फ्लॉप भी हो जाते हैं। इसी बीच इंग्लैंड की पारी के दौरान 44वें ओवर में ऑल राउंडर मोइन अली ने कुछ रोचक करने का सोचा।

विज्ञापन

जैसे ही तबरेज शम्सी ने गेंद डाली इस पर वे गोल घूमे और एक हाथ से रिवर्स स्लॉग स्वीप खेलनी की कोशिश की हालांकि इस पर उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। लेकिन अगर ये शॉट थोड़ा और बेहतर हो जाए तो इस पर रन बनाए जा सकते हैं। वहीं इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है जिसे देखकर लग रहा है कि मानो मोइन ने बल्ले को तलवार जैसा घुमाया हो।

विज्ञापन

विज्ञापन

South Africa playing 11: रीज़ा हेंड्रिक्स, तेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डूसन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को जानसन, वेन पार्नेल, सिसंडा मगाला, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी

England Playing 11: जेसन रॉय, डेविड मालन, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर),

विज्ञापन

मोईन अली, क्रिस वोक्स, सैम कुरेन, आदिल रशीद, रीस टॉपले, जोफ्रा आर्चर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ