IND vs SA: रोहित शर्मा ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा, मैच में कहां चूक गई टीम इंडिया

India vs South Africa 1st Test : सेंचुरियन टेस्ट में मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बताया हार का कारण। बल्लेबाजी पर उठाए सवाल।

IND vs AFG T20 Series Will Rohit Sharma Play Indian Captain Speaks After Capetown Test

IND vs AFG T20 Series Will Rohit Sharma Play Indian Captain Speaks After Capetown Test (Image- X)

India vs South Africa 1st Test : पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा का अजीब बयान सामने आया है। रोहित शर्मा ने सेंचुरियन टेस्ट में मिली हार का कारण खराब बल्लेबाजी को बताया है। इसके अलावा गेंदबाजी पर भी रोहित शर्मा ने काफी सवाल उठाए। मैच के बाद बोलते हुए रोहित शर्मा ने बताया कि यहां हमें बल्लेबाजी में काफी चुनौतियां मिली जिसको लेकर हम सही से तालमेल नहीं बैठा सकें। पहली पारी में केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन फिर हम गेंदबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए। ये मैदान बाउंड्री वाला मैदान था, लेकिन हमने दूसरी टीम की मजबूती को नहीं समझा। दोनों पारियों में हमारी बल्लेबाजी काफी खराब रही।

विज्ञापन

पहले टेस्ट में फ्लॉप रहे रोहित शर्मा

पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में कप्तान रोहित शर्मा फ्लॉप साबित हुए। टीम इंडिया को रोहित शर्मा से काफी उम्मीदें थी लेकिन रोहित उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सकें। रोहित ने पहली पारी में 5 रन बनाए तो दूसरी पारी में रोहित बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। दोनों ही पारियों में रोहित शर्मा को रबाडा ने आउट किया। रोहित शर्मा वनडे विश्व कप 2023 के बाद से अब क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन पहले टेस्ट मैच में रोहित फ्लॉप रहें। अब रोहित को दूसरे टेस्ट मैच में नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत का सीरीज जीतने का सपना टूटा

भारतीय टीम का अब साउथ अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीतने का सपना भी टूट गया है। इस बार भारतीय फैंस को टीम इंडिया से काफी उम्मीदें थी कि टीम इंडिया पहली बार साउथ अफ्रीका की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतेगी। पहले मैच में हार के साथ ये सपना अब टूट गया है। अभी तक टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका की धरती पर महज चार टेस्ट मैच ही जीत पाई है। अगर टीम अब सीरीज का दूसरा मैच जीत भी जाती है तो ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर ही खत्म हो पाएगी। जो इतना आसान होने वाला नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ