IND Vs NZ: सेमी फाइनल से पहले जान लें क्या है टीम इंडिया की कामयाबी का राज, कैप्टन रोहित शर्मा ने खुद उठाया पर्दा

वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के बेहतरीन लय को देख हर कोई आश्चर्यचकित है और जानना चाहता है कि आखिर उनके कामयाबी का राज क्या है।

rohit sharma india vs new zealand ODI World Cup 2023

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा।

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 के ग्रुप चरण में भारतीय टीम का जलवा रहा। ब्लू टीम ने यहां अपने सभी विपक्षी टीमों को बुरी तरह से रौंदा। टूर्नामेंट में रोहित एंड कंपनी एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही है। यही वजह है कि इस टीम को रिकी पोंटिंग की अगुवाई वाली वर्ल्ड कप 2003 की टीम से तुलना की जा रही है। भारत की जीत में अबतक एक खिलाड़ी का योगदान नहीं रहा है। प्रत्येक खिलाड़ी मैदान में अपना सर्वोच्च प्रदर्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

भारतीय टीम के इस बेहतरीन लय को देख हर कोई आश्चर्यचकित है और जानना चाहता है कि आखिर उनके कामयाबी का राज क्या है। अगर आपका भी यही सवाल है तो टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने खुद इस सवाल से पर्दा उठाया है। ‘हिटमैन’ शर्मा ने सेमी फइनल से एक दिन पूर्व मीडिया के साथ हुई बाचीत के दौरान टीम के माहौल के बारे में बताया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

शर्मा ने कहा, ‘ड्रेसिंग रूम का माहौल जबर्दस्‍त है। एक दो खिलाड़ियों की मदद से ऐसा माहौल बनाना असंभव है, ऐसा माहौल सामूहिक प्रयास से होता है। सपोर्ट स्‍टाफ के साथ-साथ अन्य सभी लोगों के मदद से ऐसा माहौल बन पाया है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘बहुत कम लोगों को पता है कि हमारा धर्मशाला में फैशन शो भी हुआ था।’

वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम की सफलता के पीछे दिग्गजों का मानना है कि ब्लू टीम के खिलाड़ियों की आपसी बांडिंग टीम को नए स्तर पर ले जा रही है। पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि सभी खिलाडी ना केवल जबर्दस्‍त फॉर्म में हैं, बल्कि एक-दूसरे की कामयाबी को सेलिब्रेट भी का रहे हैं। इससे एक दूसरे को और उम्दा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरणा मिल रही है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने पिछले सेमी फाइनल मुकाबले में मिली हार को ज्यादा तवज्जो नहीं दिया है। उनका कहना है, ‘वह सब अतीत की बाते हैं. खिलाड़ियों का ध्यान अगले मुकाबले पर है। अतीत में जो कुछ भी हुआ है, वह बीत चूका है। मेरा उसपर ज्यादा ध्यान नहीं रहता है। हमारा ध्यान उसपर है कि हम कल मैदान में क्या करने वाले हैं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ