SL vs NZ: बेंगलुरु में 'Local Boy' रचिन रवींद्र का जलवा, वर्ल्ड कप 2023 में तोड़ा 4 दिग्गजों का रिकॉर्ड

Rachin Ravindra, SL vs NZ: न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने वर्ल्ड कप 2023 में चार दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

Rachin Ravindra Top Scorer World Cup 2023 Surpassed Sachin Tendulkar And Four Star Players

Rachin Ravindra Top Scorer World Cup 2023 Surpassed Sachin Tendulkar And Four Star Players

Rachin Ravindra, SL vs NZ: न्यूजीलैंड के युवा स्टार रचिन रवींद्र का भारत में जारी वनडे वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन जारी है। यह खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2023 का अब टॉप स्कोरर भी बन गया है। उन्होंने 9 मैचों में 565 रन बना लिए हैं। बेंगलुरु में भी श्रीलंका के खिलाफ इस उभरते हुए सितारे ने 42 रनों की पारी खेली। इस पारी के बाद उन्होंने एकसाथ चार दिग्गजों को पछाड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। बेंगलुरु में उनको ‘Local Boy’ की तरह सपोर्ट मिल रहा था। क्योंकि उनका यहां से एक खास कनेक्शन भी है।

विज्ञापन

रचिन का बेंगलुरु से खास कनेक्शन

रचिन रवींद्र के बारे में हर कोई जानता है कि उनका नाम सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के नाम पर रखा गया है। उनके पिता इन दोनों दिग्गजों के बड़े फैन थे। उनका बेंगलुरु से भी खास कनेक्शन है क्योंकि उनके पिता रवि कृष्णमूर्ति पेशे से इंजीनियर थे और यहां ही रहते थे। इसके बाद वह न्यूजीलैंड चले गए थे जहां रचिन का जन्म हुआ। आज उसी शहर में इस 23 वर्षीय बल्लेबाज ने वर्ल्ड कप का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह वनडे वर्ल्ड कप के डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

वनडे वर्ल्ड कप के डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा रन

  1. रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)- 565 रन (9 पारी अभी तक), 2023 वर्ल्ड कप
  2. जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड)- 532 रन , 2019 वर्ल्ड कप
  3. बाबर आजम (पाकिस्तान)- 474 रन, 2019 वर्ल्ड कप
  4. बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)- 465 रन, 2019 वर्ल्ड कप
  5. राहुल द्रविड़ (भारत)- 461 रन, 1999 वर्ल्ड कप

यह भी पढ़ें:- NZ vs SL Analysis: श्रीलंका को न्यूजीलैंड से मिली हार, पाकिस्तान सेमीफाइनल से बाहर! क्या है Points Table का हाल

विज्ञापन

सचिन से भी निकले आगे

न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र पहली बार वनडे विश्व कप खेल रहे हैं और अभी उनकी उम्र 25 से कम है। 25 साल से कम की उम्र में रचिन विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। इसके साथ ही रचिन ने टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। साल 1996 के विश्व कप में सचिन तेंदुलकर की उम्र 25 से कम थी और उन्होंने उस विश्व कप में 523 रन बनाए थे। जबकि रचिन अभी तक विश्व कप 2023 में 565 रन बना चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ