NZ vs SL Analysis: श्रीलंका को न्यूजीलैंड से मिली हार, पाकिस्तान सेमीफाइनल से बाहर! क्या है Points Table का हाल

NZ vs SL, World Cup 2023: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को अपने आखिरी लीग मैच में हराया है। कीवी टीम की जीत के साथ सेमीफाइनल का समीकरण फिर बदल गया।

NZ vs SL New Zealand Beats Sri Lanka Pakistan in Danger of Semifinal Points Table Changed World Cup 2023

NZ vs SL New Zealand Beats Sri Lanka Pakistan in Danger of Semifinal Points Table World Cup 2023 (Edited By- News24)

NZ vs SL, World Cup 2023: न्यूजीलैंड ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के अपने आखिरी लीग मैच में शानदार जीत दर्ज की है। श्रीलंकाई टीम इस मैच में 171 रन बनाकर ही सिमट गई थी। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 23.2 ओवर में 5 विकेट गंवाकर पांच विकेट से मैच अपने नाम कर लिया है। पहले चार मैच न्यूजीलैंड ने लगातार जीते थे उसके बाद लगातार चार हार उसे मिली थी। अब कीवी टीम ने पांचवीं जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ उसका नेट रनरेट और सेमीफाइनल की उम्मीदें काफी ठोस हो गई हैं। क्योंकि पाकिस्तान और अफगानिस्तान अगर अपने आखिरी मैच जीतते भी हैं तो उनका नेट रनरेट बहुत कम है।

विज्ञापन

क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल?

अगर पॉइंट्स टेबल की बात करें तो पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया मौजूद है। यह टीमें सेमीफाइनल का टिकट भी हासिल कर चुकी हैं। अब इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने भी नंबर 4 पर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। लेकिन अभी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आखिरी मैच से पहले कुछ कहा नहीं जा सकता है। हालांकि, कीवी टीम नेट रनरेट में दोनों से बेहद आगे है।

विज्ञापन

https://twitter.com/Rnawaz31888/status/1722621039203787207

विज्ञापन

इस अंतर को देखें अगर तो जो आंकड़ा न्यूजीलैंड की पारी से पहले सामने आया था उस हिसाब से, अगर न्यूजीलैंड 35 ओवर से पहले यह मैच जीतती है तो पाकिस्तान को आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 6 ओवर में 120 या 7 ओवर में 200 जितने रनरेट से रन बनाने पड़ सकते हैं। न्यूजीलैंड ने यह मैच 23.2 ओवर में ही जीत लिया है। यानी अब पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना बेहद मुश्किल होने वाला है। यह भी हो सकता है कि पाकिस्तान अपना आखिरी मैच जीतकर भी बाहर हो जाए। न्यूजीलैंड का नेट रनरेट 0.922 है। जबकि पाकिस्तान का 0.036 और अफगानिस्तान का -0.338 है।

विज्ञापन

क्या रहा मैच का हाल?

अगर इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए श्रीलंका ने सिर्फ 171 रन बनाए थे। कुसल मेंडिस ने तेजतर्रार शुरुआत करते हुए 51 रन बनाए थे। वहीं अंत में जब लग रहा था कि टीम 150 के अंदर सिमट जाएगी तब तीक्षाना ने 91 गेंदें खेलकर 38 रन बनाए और पारी को अंत तक संभाले रहे। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट झटके। वहीं रचिन रवींद्र, लॉकी फर्ग्युसन और मिचेल सैंटनर को 2-2 विकेट मिले। फिर न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी में कॉन्वे 45 और रचिन के 42 रनों से शानदार शुरुआत की। इसके बाद उसके चार विकेट गिरे लेकिन टीम ने आसानी से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब यहां से अगर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंची तो उसका 15 नवंबर को भारत के साथ मुंबई (वानखेड़े) में मुकाबला होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ