PSL 2023: Final में धधका शाहीन अफरीदी का बल्ला, 145 की रफ्तार से आई गेंदों पर ठोक डाले ताबड़तोड़ छक्के, देखें वीडियो

PSL 2023 Final Shaheen Afridi

PSL 2023 Final Shaheen Afridi

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का फाइनल मुकाबला शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया। लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेले गए मुकाबले में कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी ने सातवें नंबर पर उतरकर गदर मचा दिया। सिकंदर रजा के आउट होने के बाद मैदान पर आए शाहीन ने आते ही कहर बरपाना शुरू कर दिया। उन्होंने 16वें ओवर में उसामा मीर की गेंदों पर चौके-छक्के ठोक आतिशी पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे रोके नहीं रुके। 17वें ओवर में उन्होंने एहसानुल्लाह की बखिया उधेड़ डाली।

विज्ञापन
और पढ़िए – NZ vs SL: दिमुथ करुणारत्ने ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी

एहसानुल्लाह की बिगड़ गई लय 

शाहीन ने लगभग 145 की रफ्तार से आती गेंदों पर दे-दनादन छक्के कूट डाले। उन्होंने दूसरी गेंद पर छक्का और तीसरी पर चौका ठोक सनसनी मचा दी। इसके बाद एहसानुल्लाह की लय बिगड़ गई। उन्होंने दो बॉल वाइड फेंक दीं, लेकिन शाहीन कहां रुकने वाले थे। उन्होंने चौथी गेंद पर एक बार फिर कहर बरपाया और छक्का कूट डाला। गेंदबाज ने एक बार फिर वाइड फेंककर अपना डर जता दिया।

विज्ञापन

और पढ़िए – PSL 2023 Final, Prize money list: विजेता और उप-विजेता हुए मालामाल, जानें किस खिलाड़ी को मिली सबसे ज्यादा प्राइज मनी

महज 15 गेंदों में ठोक डाले 44 रन

शाहीन ने अगली गेंद पर सिंगल लेकर अब्दुल्लाह शफीक को स्ट्राइक दी तो एक बार फिर एहसानुल्लाह की लय बिगड़ गई। उन्होंने फिर दो बॉल वाइड फेंक दीं। एहसानुल्लाह ने इस ओवर में 5 वाइड फेंककर कुल 24 रन दिए। इसके बाद शाहीन की आतिशी पारी बरकरार रही। उन्होंने 19वें ओवर में एक छक्का और 20वें ओवर में एक चौका-एक छक्का ठोक नाबाद 44 रन जड़े। महज 15 गेंदों में 293.33 की स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में 2 चौके-5 छक्के कूटे। फाइनल मुकाबले में शाहीन की इस धमाकेदार पारी ने सुर्खियां बटोर ली हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

अब्दुल्लाह शफीक की शानदार बल्लेबाजी

शाहीन के साथ दूसरे छोर पर अब्दुल्लाह शफीक ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 40 गेंदों में 8 चौके-2 छक्के ठोक 65 रन जड़े। ओपनर फखर जमां ने 39 और मिर्जा बेग ने 30 रनों का योगदान दिया। लाहौर कलंदर्स ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर फाइनल में 6 विकेट खोकर 200 रनों का स्कोर खड़ा किया। मुल्तान सुल्तांस की ओर से उसामा मीर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ