Australian Open 2024: कौन हैं सुमित नागल? 35 साल में पहली बार टेनिस की दुनिया में रचा इतिहास

Australian Open 2024 Sumit Nagal Creates History: ऑस्ट्रेलियन ओपन में भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल ने इतिहास रच दिया है। 35 साल में पहली बार ऐसा हुआ है।

Australian Open 2024 Indian tennis star sumit nagal creates history in 35 years grandslam

Australian Open 2024 Indian tennis star sumit nagal creates history in 35 years grandslam (Image- X)

Australian Open 2024 Sumit Nagal Creates History: इन दिनों साल का पहला टेनिस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन जारी है। अक्सर इस इवेंट से भारत के लिए खुशखबरी कम ही देखने को मिलती हैं। हमेशा नामी टेनिस स्टार्स के नाम ही चर्चा में रहते हैं। मगर मंगलवार 16 जनवरी का दिन भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल के नाम रहा। 26 वर्षीय इस भारतीय टेनिस स्टार ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में इतिहास रच दिया। उन्होंने पहले दौर के मुकाबले में 31वें सीड और वर्ल्ड नंबर 27 कजाकिस्तान के एलेक्जेंडर बुब्लिक को मात दी।

विज्ञापन

35 साल में पहली बार हुआ ऐसा

सुमित नागल ने बुब्लिक को पहले दौर के मुकाबले में 6-4, 6-2, 7-6(7-5) से हराया। यह मुकाबला 2 घंटे 38 मिनट तक चला और भारतीय टेनिस स्टार ने इसी के साथ दूसरे दौर में जगह बना ली। वहीं 1989 के बाद यानी 35 साल में वह किसी सीडेड प्लेयर को ग्रैंड स्लैम इवेंट में हराने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले 1989 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में ही तत्कालीन नंबर 1 मैट्स विलैंडर को रमेश कृष्णन ने हराया था। उनके बाद सुमित अब दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन

सुमित के करियर में दूसरी बार हुआ ऐसा

सुमित नागल इस ऐतिहासिक जीत के साथ दूसरे राउंड में पहुंच गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन में पहली बार दूसरे राउंड में जगह बनाई है। जबकि वह किसी भी ग्रैंड स्लैम इवेंट के दूसरे राउंड में दूसरी बार पहुंचे हैं। इससे पहले साल 2020 में वह यूएस ओपन के दूसरे राउंड में पहुंचे थे। वहां दूसरे राउंड में सुमित डोमिनिक थीम से हारकर बाहर हो गए थे।

विज्ञापन

कौन हैं सुमित नागल?

सुमिल नागल की बात करें तो वह भारत के एक प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी हैं। उनका जन्म हरियाणा के झज्जर में 16 अगस्त 1977 को हुआ था। उनके पिता सुरेश नागर एक स्कूल टीचर हैं। वह बचपन के दिनों में स्कूल से ही टेनिस खेलते आए हैं। 10 साल की उम्र में ही उन्हें महेश भूपति ट्रेनिंग एकेडमी के लिए चयनित किया गया था। उन्होंने यहां ट्रेनिंग के बाद टोरंटो में कोच बॉबी महल के साथ भी ट्रेनिंग ली थी। वह 2015 जूनियर ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 2015 में विंबल्डन ब्वॉयज टाइटल अपने नाम किया। वह मौजूदा समय में भारत के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेनिस खिलाड़ी हैं। वह 2018 में भारत के डेविस कप स्क्वॉड का भी हिस्सा थे।

विज्ञापन

वर्ल्ड रैंकिंग में 139वें नंबर पर काबिज सुमित के लिए यह जीत बेहद शानदार और बड़ी है। इस जीत से उनका कॉन्फिडेंस काफी बढ़ेगा। वहीं यह भी देखना होगा कि इस जीत के बाद वह अपने को मौजूदा टूर्नामेंट में कितना आगे ले जा पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ