---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NZ: ‘हमारे कप्तान…,’ सरफराज की पारी देख गदगद हुए वसीम अकरम-रवि अश्विन, शादाब खान ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद ने शानदार सेंचुरी जड़कर क्रिकेट के गलियारों में वाहवाही बटोर ली। सरफराज ने न केवल अपनी टीम को संकट से निकाला, बल्कि दबाव में इतनी बेहतरीन बल्लेबाजी की कि दर्शकों के रौंगटे खड़े हो गए। दुनियाभर से मिल […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद ने शानदार सेंचुरी जड़कर क्रिकेट के गलियारों में वाहवाही बटोर ली। सरफराज ने न केवल अपनी टीम को संकट से निकाला, बल्कि दबाव में इतनी बेहतरीन बल्लेबाजी की कि दर्शकों के रौंगटे खड़े हो गए।

दुनियाभर से मिल रही है प्रशंसा

टेस्ट क्रिकेट में सरफराज की शानदार पारी को दुनियाभर से प्रशंसा मिल रही है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और गेंदबाज वसीम अकरम, भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन समेत शादाब अहमद और टीम के खिलाड़ी इमाम उल हक उनकी इस बेहतरीन पारी के मुरीद हो गए हैं। वसीम अकरम ने ट्वीट कर कहा- चौथी पारी के दबाव में सरफराज की क्या शानदार ईनिंग है। हम सभी को आप पर बहुत गर्व है।

---विज्ञापन---

और पढ़िएभारत और श्रीलंका के बीच निर्णायक मैच आज, घर बैठे फ्री में ऐसे देखें लाइव

---विज्ञापन---

भारतीय स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन भी खुद को ट्वीट करने से नहीं रोक सके। उन्होंने ट्वीट कर कहा- अभी-अभी पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट के आखिरी पल देखे। वास्तव में उल्लेखनीय शतक है। अच्छी बल्लेबाजी की सरफराज अहमद।

---विज्ञापन---

टीम के स्टार स्पिनर शादाब खान ने ट्वीट कर कहा- यह ड्रॉ है लेकिन शानदार टेस्ट है। न्यूजीलैंड अच्छा खेला और पाकिस्तान ने शानदार लड़ाई लड़ी। समझा नहीं सकता कि सैफी भाई हमारी पीढ़ी के लिए कितने मायने रखते हैं। हम सभी ने उनसे नेतृत्व और टीम भावना और लड़ाई की भावना सीखी। हमारे कप्तान आप जीवन में सर्वश्रेष्ठ को प्राप्त करें।

---विज्ञापन---

वहीं इमाम उल हक ने ट्वीट कर कहा- दबाव में शानदार पारी और शानदार वापसी के लिए सैफी भाई को मुबारक, माशाअल्लाह। उनकी ऊर्जा, जुनून और समर्पण वास्तव में अनुकरणीय है। इसे जारी रखो सैफी भाई।

और पढ़िएराजकोट में भी बरस सकते हैं रन, फिर गरज सकता है सूर्या-अक्षर का बल्ला

---विज्ञापन---

चार साल बाद वापसी, 9 साल का सूखा खत्म

टेस्ट क्रिकेट में सरफराज की ये चौथी सेंचुरी थी। उन्होंने 9 साल का सूखा खत्म कर शतक जमाया। खास बात यह है कि सरफराज ने लगभग चार साल बाद पाकिस्तान की टीम में वापसी की है और तब से वह मैदान में उतरे तो कम से कम अर्धशतक जमाकर लौटे। सरफराज पिछली चार पारियों में एक शतक और तीन अर्धशतक ठोक चुके हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 06, 2023 09:51 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola