PAK vs ENG: 'सर अब आप मुझे भी मारने के चक्कर में हैं...,' नसीम शाह के पत्रकार को दिए जवाब से छूट गई हंसी
Edited By Pushpendra Sharma

PAK vs ENG 1st Test Naseem Shah
Edited By Pushpendra Sharma

PAK vs ENG 1st Test Naseem Shah
नई दिल्ली: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी में टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहले मैच के पहले दिन जहां इंग्लैंड ने 506 रन ठोक रिकॉर्ड बनाया तो वहीं दूसरे दिन पाकिस्तान के गेंदबाजों ने वापसी कर ली। गेंदबाजों ने 657 रनों पर इंग्लैंड की पूरी टीम को आउट कर दिया। जाहिद महमूद ने 4, नसीम शाह ने 3 और मोहम्मद अली ने 2 विकेट चटकाए वहीं हारिस रऊफ को एक विकेट मिला। हालांकि दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरे पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने बिना विकेट खोए 181 रन बना लिए।
हालांकि इतने रन बनने के बाद रावलपिंडी की डेड पिच पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। यही सवाल पाकिस्तान के खिलाड़ियों, कोच और यहां तक कि पीसीबी अध्यक्ष तक से पूछे जा रहे हैं। इसी तरह का एक सवाल पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया।
Naseem Shah and Zahid Mehmood's press conference at the end of the second day's play.
Watch Live ➡️ https://t.co/9kNLcYqcqN#PAKvENG | #UKSePK pic.twitter.com/XIQ8Vk0wdi
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) December 2, 2022
एक पत्रकार ने नसीम से कहा- ऐसी ही एक डेड विकेट फैसलाबाद में थी तो ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज डेनिस लिली ने गेंद कराते हुए कहा था कि जब मैं मर जाऊं तो मुझे इस विकेट पर दफन किया जाए तो क्या आप समझते हैं कि ये ऐसी विकेट थी? इस पर नसीम ने तुरंत उन्हें टोकते हुए ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद सभी पत्रकारों की हंसी छूट गई। नसीम ने कहा- सर अब आप मुझे भी मारने के चक्कर में हैं? इस पर पत्रकार ने कहा- अल्लाह न करे। हालांकि पत्रकार को इस सवाल पर आयोजकों ने टोका तो वे भड़क गए। उन्होंने कहा- मेरी टोपी देखकर ये न समझें, आप जब पैदा भी नहीं हुए होंगे, तबसे मैं स्पोर्ट्स जर्नलिज्म कर रहा हूं।
Naseem Shah 😅#PAKvENG pic.twitter.com/qbd4wuSMuB
— Grassroots Cricket (@grassrootscric) December 2, 2022
https://twitter.com/shaikhsuhaina11/status/1598654330919346181
एक दिन पहले पाकिस्तान के कोच सकलैन मुश्ताक ने भी खराब पिच को वजह बताया था। दूसरे दिन पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने पिच की आलोचना करते हुए कहा- इस तरह के विकेट टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छे नहीं हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: