---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

क्या धोनी को संन्यास वापस लेकर खेलना चाहिए WTC Final? रवि शास्त्री ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली: भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जलवा दिखाते नजर आ रहे हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके ने अब तक 8 में से 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। टीम अभी चौथे स्थान पर है। धोनी को खेलते […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जलवा दिखाते नजर आ रहे हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके ने अब तक 8 में से 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। टीम अभी चौथे स्थान पर है। धोनी को खेलते देख उनके फैंस खुश हैं।

इस बीच एक नई बहस भी छिड़ गई है कि क्या धोनी को संन्यास का फैसला वापस लेकर WTC Final में टीम इंडिया की कप्तानी करनी चाहिए? WTC Final 7 जून से इंग्लैंड के ओवल में खेला जाना है। पिछली बार टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम इंडिया को तीन आईसीसी ट्रॉफी दिलाई थीं, ऐसे में क्या उनकी मौजूदगी से टीम इंडिया महामुकाबले में जीत दर्ज कर पाएगी? इस सवाल के जवाब में रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IPL 2023, KKR vs GT: विजय शंकर-डेविड मिलर की तूफानी पारी, गुजरात टाइटंस ने केकेआर को 7 विकेट से दी शिकस्त

एक बार जब एमएस अपना मन बना लेते हैं, तो वह इसे नहीं बदलते 

भारत के पूर्व कोच ने भी हाल ही में इसी मुद्दे पर चर्चा की थी। शास्त्री से एंकर ने पूछा- हम WTC Final के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाजों को देख रहे हैं, तो क्या हमें धोनी को भी देखना चाहिए। वह खेलने के लिए काफी फिट दिखते हैं।
शास्त्री ने जवाब दिया- हां उसने देश में बहुत सारे युवा कीपरों को दिखाया है कि स्टंप्स के पीछे किस तरह से खेला जाता है। यह पूछे जाने पर कि क्या धोनी संन्यास से बाहर आने पर विचार करेंगे, शास्त्री ने कहा- नहीं। एक बार जब एमएस अपना मन बना लेते हैं, तो वह इसे नहीं बदलते।

टेस्ट क्रिकेट में वह आसानी से एक से डेढ़ साल तक खेल सकते थे। उन्होंने 100वें टेस्ट मैच तक जाने की परवाह नहीं की। बड़ी भीड़, समारोह, प्रजेंटेशन और सभी को अलविदा कहना…वह इस तरह का आदमी नहीं है। वह नए लोगों के लिए जगह देने में विश्वास रखता है।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IPL 2023: ‘मेरे देश ने मुझ पर इतना निवेश नहीं किया…’, KKR के एहसान को याद कर भावुक हुए रसेल

अजिंक्य रहाणे की वापसी

WTC Team में अजिंक्य रहाणे की वापसी हुई। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर इस टीम से खुश थे। हालांकि, विकेटकीपर की स्थिति के बारे में उनका एक सवाल था। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट पर बात करते हुए कहा, “सवाल अब अंतिम एकादश में है कि कौन खेलेगा? चाहे वह केएस भरत विकेटकीपर होगा या केएल राहुल। हमें बस इंतजार करना होगा।”

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

First published on: Apr 29, 2023 07:16 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola