'Karma Hits back..,' 'हैंडलिंग द बॉल' पर आउट हुए मुश्फिकुर रहीम; सोशल मीडिया पर बांग्लादेश का उड़ा मजाक

Mushfiqur Rahim Handling The Ball Dismissal: बांग्लादेश टीम का सोशल मीडिया पर बना मजाक। हैंडलिंग द बॉल’ पर आउट हुए मुश्फिकुर रहीम।

mushfiqur-rahim Handling The Ball Dismissal bangladesh vs new zealand test social media user Karma Hits back

Image Credit: News 24

Mushfiqur Rahim Handling The Ball Dismissal: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मैच ढाका में खेला जा रहा है। इस मैच में कुछ ऐसा हुआ कि बांग्लादेश की टीम फिर से चर्चाओं में आ गई है। इस मैच में बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ‘हैंडलिंग द बॉल’ पर आउट हुए।

विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट में ‘हैंडलिंग द बॉल’ पर आउट होने वाले मुश्फिकुर पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बन गए है। वहीं अब सोशल मीडिया पर बांग्लादेश टीम का काफी मजाक भी उड़ाया जा रहा है। फैंस ने बांग्लादेश को वनडे विश्व कप 2023 का वो मैच याद दिलाया। जिसमें उन्होंने श्रीलंका के क्रिकेटर एंजेलो मैथ्यूज को अंपायर से अपील करके ‘टाइम आउट’ कराया था।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

यूजर्स बोलें Karma Hits back

अब इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स बांग्लादेश टीम के जमकर मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर बांग्लादेश टीम को लेकर काफी मजेदार पोस्ट शेयर की जा रही है। कई यूजर्स कमेंट करके लिख रहे है कि कर्मा पलटवार करता है… एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि, “टाइम आउट कराने वाले अब बाधा डालने पर आउट हो रहे हैं।”

विज्ञापन

दूसरे यूजर ने लिखा, “नए रिकॉर्ड के लिए बधाई हो मुश्फिकुर रहीम।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “बिल्कुल सही निर्णय, यह खेल भावना के लिए बहुत अच्छा है। निष्पक्ष खेलें और जीतें या हारें आपको मैदान पर और मैदान के बाहर क्रिकेट प्रशंसकों से सम्मान मिलता है।”

विज्ञापन

बता दें, जब बांग्लादेश का स्कोर 4 विकेट पर 104 रन था तब मुश्फिकुर रहीम से ये गलती हुई। जिसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने अंपायर से आउट की अपील की। जिसके बाद अंपायर द्वारा रहीम को ये गलती करने को लेकर आउट करार दे दिया। इस नियम को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) द्वारा साल 2017 में लाया गया था। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में जहां पिछले महीने टाइम आउट पर चर्चा हो रही थी। वहीं अब हैंडलिंग द बॉल पर चर्चा होने लगी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ