'MI को सपोर्ट बंद...,' रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद फैंस का मुंबई इंडियंस पर उमड़ा गुस्सा

Mumbai Indians Fans Angry Rohit Sharma Sacked Captaincy: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को अचानक हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया। इससे फैंस काफी नाराज दिखे।

Mumbai Indians Fans Angry Rohit Sharma Sacked MI Captaincy Hardik Pandya Appointed Captain IPL 2024 Viral Memes

Mumbai Indians Fans Angry Rohit Sharma Sacked MI Captaincy Hardik Pandya Appointed Captain IPL 2024 Viral Memes (Image Credit- Twitter)

Mumbai Indians Fans Angry Rohit Sharma Sacked Captaincy: मुंबई इंडियंस की टीम को पांच बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को अचानक फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार कप्तानी से हटाकर सभी को चौंका दिया। इसके बाद फैंस काफी गुस्से में नजर आए। सोशल मीडिया पर हिटमैन का फैन ब्रिगेड पूरी तरह एक्टिव हो गया। रोहित को कप्तानी से हटाने के बाद फैंस ने फ्रेंचाइजी के खिलाफ काफी गुस्सा निकाला। किसी ने फ्रेंचाइजी का झंडा जलाया तो किसी ने सपोर्ट बंद करने की बात कह दी।

विज्ञापन

बुरी तरह भड़के फैंस

मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पिछले 10 साल में 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा ने भी शायद नहीं सोचा होगा कि अचानक वह कप्तानी गंवा देंगे। हार्दिक पांड्या को फ्रेंचाइजी ने रिलीज-रिटेंशन के बाद अपनी टीम में वापस बुलाया था। अब उन्हें अचानक कप्तानी सौंप दी गई। इससे फ्रेंचाइजी के और रोहित शर्मा के दोनों सपोर्टर्स बुरी तरह भड़क गए। एक फैन ने तो फ्रेंचाइजी का झंडा और जर्सी जलाते हुए फोटो शेयर करना शुरू कर दिया, तो एक ने यह भी कहा कि आज से मुंबई इंडियंस का मैं सपोर्टर नहीं हूं। ऐसे ही कई रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

कुछ फैंस को हार्दिक पांड्या को जमकर निशाना बना रहे हैं। मीम्स के वर्ल्ड में तो हार्दिक को कटप्पा तक की उपाधि मिल चुकी है। लोगों का मानना है कि जिसने उन्हें सिखाया उसी की पीठ में उन्होंने छूरा भोंक दिया। ऐसा मीम्स में जमकर वायरल हो रहा है। अभी लेकिन रोहित शर्मा या मुंबई इंडियंस के किसी अन्य खिलाड़ी की इसको लेकर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर एकदम वॉर जैसा माहौल हो गया है। रोहित के फैंस गुस्से से लाल हैं। इंस्टाग्राम और ट्विटर पर लोगों ने मुंबई इंडियंस को अनफॉलो करना भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा सबसे सफल कप्तान

रोहित शर्मा ने 2013 में मुंबई इंडियंस की कमान संभाली थी। उनकी कप्तानी में फ्रेंचाइजी ने 2013, 15,17, 19 और 20 में टाइटल जीता था। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने कुल 163 मैच खेले। जिसमें से टीम ने 91 में जीत दर्ज की और 68 में उसे हार मिली। सबसे खास बात वह सबसे ज्यादा बार आईपीएल की ट्रॉफी अपनी कप्तानी में टीम को जिताने वाले खिलाड़ी बने। अब 11 साल बाद फ्रेंचाइजी को आईपीएल 2024 में हार्दिक के रूप में नया कप्तान मिलेगा। हार्दिक मुंबई इंडियंस के इतिहास के 9वें कप्तान होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ