रोहित शर्मा IPL 2024 से होंगे बाहर! हार्दिक पांड्या को कप्तानी मिलने से खड़े हुए कई सवाल?

Will Rohit Sharma Miss IPL 2024: हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया। उसके बाद ऐसी अटकलें हैं कि रोहित आईपीएल से बाहर हो सकते हैं।

Will Rohit Sharma Miss IPL 2024 Hardik pandya Named Mumbai indians Captain Fans Angry Social Media Reactions

Will Rohit Sharma Miss IPL 2024 Hardik pandya Named Mumbai indians Captain (Image Credit- twitter)

Will Rohit Sharma Miss IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने 15 दिसंबर शुक्रवार को हार्दिक पांड्या के रूप में अपना नया कप्तान चुना है। उनको फ्रेंचाइजी ने कप्तान नियुक्त किया। साथ ही रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर इसी के साथ कई सवाल खड़े हो गए हैं। हार्दिक के कप्तान बनने के बाद यह सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है क्या रोहित शर्मा आईपीएल 2024 में खेलेंगे? अगर रोहित खेलते हैं तो क्या वह हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलेंगे? इन सभी सवालों को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है।

विज्ञापन

क्या रोहित शर्मा का IPL करियर खत्म?

रोहित शर्मा ने 11 साल मुंबई इंडियंस की कप्तानी की। इसमें से पांच बार उनकी कप्तानी में टीम चैंपियन बनी। वह निसंदेह टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफल और बड़े कप्तान हैं। वह टाइटल जीतने के मामले में एमएस धोनी से भी आगे हैं। पर अब सवाल यह है कि क्या इस दिग्गज खिलाड़ी का करियर आईपीएल में खत्म हो गया है। यह कहना फिलहाल मुश्किल होगा और जल्दबाजी भी होगा। खबरें तो यह आ रही थीं कि बीसीसीआई टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर रोहित से बातचीत कर रहा है। पर अचानक आईपीएल से उनका कप्तानी जाना अब इन सभी बातों पर सस्पेंस खड़ा कर रहा है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के इस फैसले के बाद रोहित शर्मा का फैन ब्रिगेड एक्टिव हो गया। ज्यादातर लोगों के पोस्ट इस फेवर में थे कि अभी रोहित को कप्तानी से नहीं हटाना चाहिए था। फैंस ने इसे रोहित शर्मा के साथ धोखा तक बता डाला है। किसी ने कटप्पा बाहुबली के पोस्ट शेयर किए। तो किसी ने कहा कि गोल्ड की तलाश में आपने डायमंड खो दिया। एक ने तो उस गलती का भी हवाला दे दिया जो शायद सीएसके ने रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाकर की थी। ऐसे कई सवाल अब खड़े होते रहेंगे। अभी यह तो फैंस की प्रतिक्रियाए हैं। क्रिकेड पंडित भी इसको लेकर अपनी राय अब जरूर देते रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

https://twitter.com/offl_trollmafia/status/1735649020574576672

विज्ञापन

रोहित शर्मा का क्या होगा भविष्य?

रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 से टी20 इंटरनेशनल नहीं खेला है। पिछले कुछ सालों से आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में अब उनका टी20 क्रिकेट में भविष्य क्या होगा यह सवालों के घेरे में है। वह मौजूदा साउथ अफ्रीका दौरे पर भी टीम इंडिया के साथ व्हाइट बॉल सीरीज में नहीं थे। हालांकि, टेस्ट में वह ही टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। ऐसे में अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर भी उनकी मौजूदगी के आसार कम दिखने लगे हैं। कोई बड़ी बात नहीं है कि आने वाले दिनों में रोहित शर्मा सभी फॉर्मेट छोड़कर सिर्फ टेस्ट क्रिकेट पर फोकस कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ