पिछले 10 सालों से ICC Event क्यों नहीं जीत पा रही टीम इंडिया? Mohammad Hafeez ने दिया ये जवाब
Edited By Bhoopendra Rai

Mohammad Hafeez say Why is Team India not winning the ICC event title
Edited By Bhoopendra Rai

Mohammad Hafeez say Why is Team India not winning the ICC event title
Mohammad Hafeez: टीम इंडिया इसी साल होने वाले वनडे वर्ल्ड की तैयारियों में जुटी है। इस बार भारत हर हाल में आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट का खिताब जीतने की फिराक में होगी। क्योंकि पिछले एक दशतक में टीम इंडिया आधा दर्जन आईसीसी की ट्रॉफी खेल चुकी है, लेकिन हर बार उसे निराशा हाथ लगी। अब इसे लेकर पाकिस्तान टीम के स्टार खिलाड़ी रहे मोहम्मद हफीज ने बड़ा बयान दिया है।
भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के पिछले 10 साल से आईसीसी इवेंट्स ना जीतने पर हफीज ने कहा कि ‘आईसीसी इवेंट्स में खेलने और उसके नॉकआउट में आकर परफॉर्म करने का प्रेशर द्विपक्षीय सीरीज से काफी अलग होता है। जिस तरह एक डोमेस्टिक क्रिकेट की तुलना आप इंटरनेशनल क्रिकेट से नहीं कर सकते हैं, उसी तरह आईसीसी इवेंट भी द्विपक्षीय सीरीज से काफी अलग होता है।
स्पोर्ट्स तक से बातचीत के दौरान हफीज ने अपने बयान में आगे कहा कि ‘भारतीय टीम उस दबाव को झेल नहीं पा रही है। 2017 में टीम फाइनल के लिए हॉट फेवरिट थी, लेकिन इसके बावजूद हार गई थी। अब भारत के सामने चुनौती है कि वो अपने आपको साबित करें।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: