Lionel Messi Dance video: फीफा विश्वकप जीतने के बाद मेसी का नया अंदाज, टेबल पर चढ़कर खूब नाचे
Edited By Bhoopendra Rai

Lionel Messi Dance video after wining fifa world cup 2022
Edited By Bhoopendra Rai

Lionel Messi Dance video after wining fifa world cup 2022
Lionel Messi Dance video: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल हमेशा याद रखा जाएगा। रविवार को खेले गए इस फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। कांटे की टक्कर वाले फाइनल में मेसी का मैजिक दिखा और उनकी अगुवाई में अर्जेंटीना ने तीसरा वर्ल्ड कप अपने नाम किया।
अर्जेंटीना की जीत के बाद लियोनेल मेसी ने जमकर डांस भी किया, क्योंकि अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे मेस्सी की अधूरी ख्वाहिश पूरी हो गई, जिससे वह 2014 में चूक गए थे। डिएगो माराडोना (1986) के बाद उन्होंने अपनी टीम को विश्व कप दिलाकर महानतम खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
The moment when a dream becomes reality 🏆#FIFAWorldCup | #Qatar2022
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 18, 2022
खिताब जीतने के बाद मेस्सी ने जमकर डांस किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि दिग्गज फुटबॉलर ड्रेसिंग रूम में टेबल पर चढ़कर डांस कर रहे हैं। मेस्सी का यह अंदाज देखकर फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है।
LIONEL MESSI JUMPING ON THE TABLE IN THE DRESSING ROOM 😂
(via @Notamendi30) pic.twitter.com/WUTq3AmjKs
— ESPN FC (@ESPNFC) December 18, 2022
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल की बात करें तो यह मुकाबला कतर के लुसैल स्टेडियम में खेला गया। जिसमें अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराया, मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से निकला था। दरअसल, जब मैच का तय वक्त जब खत्म हुआ तब स्कोर 3-3 पर था। इसके बाद शूटआउट हुआ।
फाइनल मुकाबले में फ्रांस की ओर से एम्बाप्पे ने हैट्रिक जमाई थी, जबकि लियोनेल मेसी ने दो गोल दागे। पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने यह वर्ल्ड कप जीता और अपने 36 साल के सूखे को खत्म किया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: