'मुझे बुरा लगा...,' वर्ल्ड कप में टीम से बाहर रहने पर ईशान किशन ने पहली बार किया रिएक्ट

Ishan Kishan Reaction World Cup 2023: ईशान किशन ने वर्ल्ड कप 2023 में 11 में से सिर्फ दो मुकाबले ही खेले थे। अब उन्होंने बाहर रहने पर रिएक्ट किया है।

Ishan Kishan First Reaction After Remaining Out in World Cup 2023 Team India Loss

Ishan Kishan First Reaction After Remaining Out in World Cup 2023 Team India Loss

Ishan Kishan Reacts on Missing World Cup Place: भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। इस हार ने सिर्फ टीम इंडिया नहीं बल्कि पूरे देश को रुला दिया था। अब इस हार के बाद भी खिलाड़ियों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अब रिएक्शन दिया है। दरअसल पूरे वर्ल्ड कप में 11 में से सिर्फ दो मैचों में ही ईशान को मौका मिला था। नौ मैचों से टीम से बाहर रहने पर ईशान ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि, उन्हें अच्छा नहीं लग रहा था।

विज्ञापन

वर्ल्ड कप में सिर्फ दो मैच खेले ईशान

ईशान किशन ने वर्ल्ड कप 2023 में दो मैच खेले थे और 47 रन बनाए थे। उन्होंने पहले मैच में खाता नहीं खोला था फिर अफगानिस्तान के खिलाफ 47 रनों की पारी खेली थी। शुभमन गिल की वापसी के बाद से किशन को मौका नहीं मिला था। किशन ने इसको लेकर कहा कि,’मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप में हमने चैंपियन की तरह खेला। मैं बाहर था और मुझे थोड़ा बुरा भी लग रहा था। लेकिन इसमें आप मदद नहीं कर सकते। इंटरनेशनल क्रिकेट में एक समय ऐसा आता है जब आप नहीं खेलते लेकिन आपको फ्रेश रहना पड़ता है और जब मौका आए तो साबित करना पड़ता है। जब आपको मौका मिले तो उसका फायदा उठाएं।’

विज्ञापन

विज्ञापन

किस पोजीशन पर खेलना पसंद?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया सिर्फ 6 टी20 जून में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले और खेलेगी। उस टूर्नामेंट में किशन का क्या रोल होगा उसको लेकर उन्होंने सीरीज में दूसरे टी20 में जीत के बाद कहा कि,’मुझे ओपनिंग और नंबर तीन दोनों पोजीशन पर खेलकर अच्छा लगता है। एक पॉइंट पर आपको पता होता है कि टीम की स्थिति क्या है और किस तरह के खेल की जरूरत है। जब मुझे लगता है कि गेंदबाजों पर अटैक नहीं कर सकता तो दूसरे बल्लेबाज को बोलता हूं।’

विज्ञापन

ईशान किशन का रिकॉर्ड

ईशान किशन ने 2021 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। वह अभी तक भारत के लिए दो टेस्ट, 27 वनडे और 31 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। वनडे में उनके नाम डबल सेंचुरी भी दर्ज है। ईशान के नाम टेस्ट में तीन पारियों में एक अर्धशतक भी दर्ज है। वहीं वनडे में वह एक शतक और सात अर्धशतक के साथ 933 रन बना चुके हैं। वहीं टी20 में उन्होंने 6 फिफ्टी के साथ 796 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका स्ट्राइक रेट भी 125 से अधिक का है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ