IPL 2024: कभी एमएस धोनी के रास्ते में आया था ये गेंदबाज, अब CSK के लिए करेगा गेंदबाजी; मीम्स वायरल

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को खरीदा। अब सोशल मीडिया पर बन रहे मजेदार मीम्स।

IPL 2024 mustafizur rahman sold chennai super kings memes viral

Image Credit: News 24

IPL 2024: आईपीएल 2024 ऑक्शन के खत्म होने के बाद सभी टीमों की तस्वीरें साफ हो गई है। ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई। अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी इस बार फ्रेंचाइजीज ने काफी भरोसा जताया है। इसके विदेशी खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजीज ने करोड़ों खर्च किए।

विज्ञापन

ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा। जिसमे बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान भी शामिल है। अब मुस्तफिजुर को लेकर सीएसके ने एक मजेदार ट्वीट किया है। जिस पर फैंस काफी मजे ले रहे हैं।

विज्ञापन

फैंस ले रहे मुस्तफिजुर के मजे

चेन्नई सुपर किंग्स ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को खरीदने के बाद अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करके एक तस्वीर शेयर की। ये तस्वीर बांग्लादेश और भारत के एक मैच के दौरान की है। जब एमएस धोनी भारतीय टीम के लिए खेला करते थे। इस मैच में जब धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे तो उनको बांग्लादेश की तरफ से मुस्तफिजुर रहीम गेंदबाजी कर रहे थे।

विज्ञापन

जब धोनी रन लेने के लिए पिच पर दौड़ लगा रहे थे तो अचानक रहमान उनके रास्ते में आ जाते है। जिसके बाद धोनी का कंधा रहमान को लगता है और रहमान नीचे गिर जाते है। अब इस तस्वीर को शेयर करके सीएसके ने कैप्शन में लिखा टकराव से गठबंधन तक….

विज्ञापन

इस तस्वीर के सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस भी मुस्तफिजुर रहमान के खूब मजे ले रहे है। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि अब रहमान से बदला लेना चाहिए और उससे पूरे आईपीएल सीजन में पानी पिलवाना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा मैं नेट्स में धोनी के द्वारा रहमान की पिटाई देखना चाहता हूं। आईपीएल 2024 में मुस्तफिजुर रहमान येलो जर्सी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ