Prithvi Shaw को लेकर दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा फैसला, DC के फैसले से हैरान हुए क्रिकेट फैंस

IPL 2024: अगले आईपीएल सीजन के तहत दिल्ली कैपिटल्स ने विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर बड़ा फैसला किया है। जानें क्या दिल्ली के लिए खेल पाएगा खिलाड़ी।

IPL 2024 Delhi Capitals will not release Pirthvi Shaw

Image Credit- Social Media

विज्ञापन

IPL 2024: आईपीएल 2024 के लिए आज यानी 26 नवंबर को खिलाड़ियों को रिलीज या फिर रिटेन करने की आखिरी तारीख है। ऐसे में बड़े पैमाने पर खिलाड़ियों की अदला-बदली की जा रही है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को लेकर यह फैसला किया है। इस फैसले ने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है। चलिए बताते हैं क्या पृथ्वी शॉ दिल्ली के लिए अगला आईपीएल सीजन खेलेंगे या फिर नहीं।

विज्ञापन

पृथ्वी का लास्ट सीजन रहा था खराब

दिल्ली कैपिटल्स ने खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख के दिन अपने विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को फिर से रिटेन कर लिया है। कयास लगाए जा रहे थे कि दिल्ली पृथ्वी को रिलीज कर देगी, क्योंकि आईपीएल का पीछला सीजन उसके लिए काफी खराब रहा था। पृथ्वी ने आखिरी आईपीएल सीजन में खेले कुल 8 मुकाबले में सिर्फ 106 रन ही बना पाए थे, ऐसे में इसकी अपार संभावना थी कि दिल्ली पृथ्वी को इस सीजन रिलीज कर देगी, लेकिन दिल्ली ने अपने फैसले से सभी को चौंका दिया है।

विज्ञापन

पृथ्वी का आईपीएल करियर

दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को 8 करोड़ रुपये में खरीदा था, ऐसे में पृथ्वी एक बार फिर से दिल्ली के लिए ही खेलते दिखेंगे। पृथ्वी ने अभी तक आईपीएल के कुल 71 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से कुल 1694 रन निकले हैं। उनका अधिकतम स्कोर 99 रनों का रहा है। ऐसे में इसमें कोई अंदेशा नहीं है कि पृथ्वी एक स्टार खिलाड़ी हैं, यही कारण है कि दिल्ली ने पृथ्वी को फिर से अपनी ही टीम में रखने का फैसला किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली का बदल जाएगा कप्तान

बता दें कि इस आईपीएल सीजन दिल्ली का कप्तान भी बदल जाएगा। पिछले सीजन दिल्ली के परमानेंट कप्तान ऋषभ पंत एक्सीडेंट होने के कारण नहीं खेल पाए थे। ऐसे में दिल्ली की कप्तानी डेविड वॉर्नर को सौंपी गई थी, लेकिन इस बार ऋषभ पंत वापसी करने वाले हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वॉर्नर से लेकर ऋषभ पंत को सौंप दी जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ