IPL 2023: सभी टीमें एक-एक मैच हारीं तो ये 4 करेंगी क्वालिफाई
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2023 Playoffs Chances
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2023 Playoffs Chances
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। ज्यादातर टीमें 12 से ज्यादा मुकाबले खेल चुकी हैं। अब लीग के सिर्फ 9 मुकाबले ही बचे हैं। ऐसे में प्लेऑफ के लिए मुकाबला रोचक हो गया है। वहीं पॉइंट्स टेबल की स्थिति काफी पेचीदा हो गई है। ऐसे में हर टीम के लिए अपने सभी मुकाबले जीतना बेहद जरूरी हो गया है। एक मुकाबला हारते ही मामला काफी पेचीदा हो जाएगा। ऐसे में अपने एक-एक मुकाबले हारने पर पॉइंट्स टेबल की स्थिति क्या रहेगी और कौनसी टीमें इस साल प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती हैं, आइए जानते हैं…
गुजरात टाइटंस (GT) के पास लीग के 2 मुकाबले बचे हैं। GT पॉइंट्स टेबल में 16 अंकों और +0.761 NRR के साथ टॉप पर है। यदि वह अगला मुकाबला हारती है और उससे अगला जीतती है तो वह 18 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती है। दोनों जीतने पर उसके पास 20 पॉइंट होंगे, लेकिन दोनों में हार मिलती है तो उसके लिए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा।
दूसरे नंबर पर 15 पॉइंट और +0.381 NRR के साथ काबिज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने 13 मैच खेल चुकी है। अब उसके पास सिर्फ एक मुकाबला बचा है। यदि उसे इसमें हार मिलती है तो उसके लिए 15 पॉइंट के साथ मामला थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। उसे हर हाल में अपना अगला मुकाबला जीतना होगा। इससे उसके पास 17 पॉइंट होंगे और वह क्वालिफाई कर सकती है।
तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस का नाम है। एमआई के पास 12 मुकाबलों के बाद 14 पॉइंट और -0.117 का नेट रन रेट है। यदि वह एक मुकाबला हारती है तो उसके पास 16 ही पॉइंट होंगे। तब मामला थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। जबकि दोनों जीतने पर वह 18 पॉइंट के साथ क्वालिफाई कर सकती है। एमआई के लिए एक भी मैच हारना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
चौथे स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स का नाम है। LSG के पास 12 मैचों बाद 13 पॉइंट और +0.309 NRR है। उसे एक मैच हारने और एक जीतने के बाद 15 पॉइंट मिलेंगे। तब उसके लिए भी मामला थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा। एलएसजी को अपने दोनों मुकाबले जीतने पर 17 पॉइंट मिलेंगे और वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
यदि चौथी टीम के साथ दो अन्य टीमों के पास 16 अंक रहे तो मामला नेट रन रेट (NRR) पर चला जाएगा। ऐसे में जिसकी NRR ज्यादा होगी, वही टीम क्वालिफाई करेगी। इसलिए हर टीम को अब अपने अगले मुकाबलों में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।
गुजरात टाइटंस- 18 अंक- क्वालिफाई
मुंबई इंडियंस- 16 अंक क्वालिफाई
चेन्नई सुपर किंग्स- 15 अंक क्वालिफाई
लखनऊ सुपर जायंट्स- 15 अंक क्वालिफाई
आरसीबी- 14 अंक, क्वालिफाई नहीं
राजस्थान रॉयल्स- 12 अंक, क्वालिफाई नहीं
केकेआर- 12 अंक, क्वालिफाई नहीं
पीबीकेएस- 14 अंक, क्वालिफाई नहीं
सन राइजर्स हैदराबाद- 14 अंक, क्वालिफाई नहीं
दिल्ली कैपिटल्स- 10 अंक, क्वालिफाई नहीं
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: