IPL 2023 Final: 'थोड़ी घबराहट है' खिताबी जंग से पहले CSK की तरफ से आया बड़ा बयान
Edited By Bhoopendra Rai

CSK
Edited By Bhoopendra Rai

CSK
IPL 2023 Final: आईपीएल 2023 को इस सीजन का चैंपियन कुछ घंटों बाद मिल जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी जंग चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच होने वाली है। इस मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि फाइनल को लेकर टीम में क्या माहौल है।
फाइनल मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्लेमिंग ने कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि खिताब जंग को लेकर ‘हम उत्साहित हैं, लेकिन थोड़ी घबराहट भी है। यह बड़ा मंच है, बड़ा मौका है, और यहां तक पहुंचने में बहुत मेहनत लगती है। हमने जो किया, उस पर गर्व है और फाइनल पर पूरा ध्यान है।’
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब स्टीफन फ्लेमिंग पूछा गया कि चार खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स पर दबाव क्यों है? इस पर उन्होंने कहा कि ‘यह बड़ा मौका है। खेल नहीं बदलेगा, लेकिन नतीजा बदल सकता है। ज्यादा आगे नहीं देखना मुश्किल है। हमारा पूरा खेमा खिताब जीतना चाहता है। फाइनल का हिस्सा होना हमारे लिए सम्मान की बात है। उस उत्साह को अंत तक बरकरार रखना भी चुनौतियों में से एक है।’
स्टीफन फ्लेमिंग ने इस सीजन को सबसे मुश्किल करार दिया। साथ ही कहा कि अब आईपीएल फाइनल जीतना मुश्किल हो गया है, क्योंकि मैच काफी करीबी होने लगे हैं। टीम खिलाड़ियों को चुनने में स्मार्ट हो चुकी हैं। यह साल अलग नहीं है। यह सबसे मुश्किल सीजन रहा है। हर टीम के खिलाफ चुनौतीपूर्ण मैच रहे। हमें सबसे ज्यादा गर्व इस बात पर है कि हमने खराब सीजन बीतने के बाद दमदार वापसी की।’
दरअसल, आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला 4 बार की चैंपियन और पिछले सीजन की डिफेंडिंग चैपियन गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाना है। यह खिताबी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। सीएसके ने पहले क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि गुजरात ने मुंबई इंडियंस को हराकर यहांत क का सफर तय किया है। सीएसके और गुजरात दोनों ही इस सीजन की सबसे बेस्ट टीम रही हैं और दोनों फाइनल में भी पहुंची हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: