IPL 2023: केकेआर को लगा बड़ा झटका, धाकड़ बल्लेबाज लौटा स्वदेश
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2023 KKR Litton Das
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2023 KKR Litton Das
नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को एक और झटका लग गया है। बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज लिटन दास अपने देश लौट गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फैमिली इमरजेंसी के कारण वह बांग्लादेश चले गए हैं। हालांकि यह पता नहीं चला है कि वे कब तक वापस लौटेंगे, लेकिन इस वजह से वह अगले कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। लिटन शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले घरेलू मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। दास ने सिर्फ एक मैच खेला है।
रिपोर्ट के अनुसार, परिवार में किसी की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें आज सुबह ढाका वापस जाना पड़ा। उनकी वापसी को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है। केकेआर ने पिछले साल की नीलामी में 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर उन्हें खरीदा था। लिटन को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सिर्फ एक मैच खेलने के बाद बाहर कर दिया गया था। जेसन रॉय के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए दास सस्ते में आउट हो गए थे। उन्होंने महज 4 रन बनाए। विकेटकीपिंग में उन्होंने दो स्टंपिंग के मौके गंवाए जो अंत में निर्णायक साबित हुए।
एन जगदीसन (विकेटकीपर), जेसन रॉय, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, डेविड विसे, कुलवंत खेजरोलिया, सुयश शर्मा, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर, मनदीप सिंह, अनुकुल रॉय, वैभव अरोड़ा, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन, शार्दुल ठाकुर, रहमानुल्लाह गुरबाज, हर्षित राणा, आर्या देसाई
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: