नई दिल्ली: आईपीएल के अगले सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लग गया है। जानकारी के अनुसार, रॉयल्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में नहीं खेल पाएंगे। कर्नाटक के तेज गेंदबाज को स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ है। उनकी सर्जरी हुई है, जिसे ठीक होने के लिए लंबे रीहैब से गुजरना होगा। इसी कारण वह इस आईपीएल सीजन में नजर नहीं आएंगे।

विज्ञापन

रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगी राजस्थान रॉयल्स

प्रसिद्ध कृष्णा को राजस्थान रॉयल्स ने पिछले साल 10 करोड़ में खरीदा था। इस बार उन्हें मिनी नीलामी से पहले स्क्वाड में रिटेन किया गया। प्रसिद्ध ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 17 मुकाबलों में 19 विकेट लेकर नाम कमाया था। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर रॉयल्स ने 2008 में उद्घाटन सत्र के बाद पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी। फ्रैंचाइजी ने प्रसिद्ध कृष्णा के बाहर होने के बाद कहा है कि उनके रिप्लेसमेंट की मांग की जाएगी और जल्द ही इसका ऐलान किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स ने जारी किया बयान

राजस्थान रॉयल्स ने प्रसिद्ध का फोटो ट्वीट कर उनकी हेल्थ पर अपडेट देते हुए आधिकारिक बयान जारी किया है। रॉयल्स ने बयान में कहा- मेडिकल स्टाफ और प्रसिद्ध से सलाह लेने के बाद यह निर्णय लिया गया कि वह आईपीएल 2023 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हम प्रसिद्ध के चोट से उबरने की प्रक्रिया में सहयोग और सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही दमदार प्रदर्शन करेंगे। रॉयल्स ने रिप्लेसमेंट के बारे में कहा- हमारा कोचिंग स्टाफ सक्रिय रूप से हमारे ट्रायल्स और कैंप्स से तेज गेंदबाजों की पहचान कर रहा है। हम प्रसिद्ध के रिप्लेसमेंट पर निर्णय लेने की दिशा में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ