पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में इंजमाम-उल-हक की एंट्री, मिस्बाह और हफीज के साथ संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

PCB Technical Committee Misbah-ul-Haq Inzamam-ul-Haq Mohammad Hafeez

PCB Technical Committee Misbah-ul-Haq Inzamam-ul-Haq Mohammad Hafeez

PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में अध्यक्ष जका अशरफ के सलाहकार की भूमिका निभा रहे मिस्बाह-उल-हक को एक और जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें तकनीकी समिति का हेड बनाया गया है। ये कमेटी पीसीबी अध्यक्ष को क्रिकेट मामलों पर सलाह देगी। समिति में पाकिस्तान के दो अन्य पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक और मोहम्मद हफीज को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन

पिछले हफ्ते बनाई गई थी हाई प्रोफाइल टेक्निकल कमेटी 

पिछले हफ्ते, पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ ने एक हाई-प्रोफाइल टेक्निकल कमेटी का ऐलान किया था। समिति को पाकिस्तान में लगभग सभी क्रिकेट एक्टिविटीज को देखने के लिए पावर दी गई है। क्रिकेट तकनीकी समिति (सीटीसी) क्रिकेट से संबंधित मामलों पर सिफारिशें देगी।

विज्ञापन

डोमेस्टिक स्ट्रक्चर, शेड्यूल, प्लेइंग कंडीशन, राष्ट्रीय चयन समितियों के साथ कोचों की नियुक्ति और केंद्रीय और घरेलू कॉन्ट्रेक्ट शामिल हैं। इसे अंपायरों, रेफरी और क्यूरेटर के मामलों में निर्णय लेने की पावर दी जा सकती है। पीसीबी के एक बयान में कहा- सीटीसी के पास अतिरिक्त क्रिकेट विशेषज्ञों को आमंत्रित करने की शक्तियां होंगी। वह नियमित आधार पर पीसीबी प्रबंधन समिति के प्रमुख को रिपोर्ट करेगी। इंजमाम इससे पहले पीसीबी में चीफ सलेक्टर की भूमिका निभा चुके हैं।

विज्ञापन

कायद-ए-आजम ट्रॉफी की तैयारी का भी काम सौंपा जाएगा

सीटीसी को आगामी कायद-ए-आजम ट्रॉफी की तैयारी का भी काम सौंपा जाएगा। इसकी शुरुआत अगले महीने से होगी। जका अशरफ ने कहा, “हमारे देश में क्रिकेट की बेहतरी के लिए मिस्बाह-उल-हक, इंजमाम-उल-हक और मोहम्मद हफीज का बोर्ड में स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है।” “इन तीन पूर्व कप्तानों के पास क्रिकेट का अच्छा ज्ञान है और वे आधुनिक क्रिकेट की मांगों को समझते हैं।”

विज्ञापन

यह कमेटी अक्टूबर में भारत में होने वाले विश्व कप में पाकिस्तान की भागीदारी से पहले मीटिंग करेगी। 30 अगस्त को एशिया कप शुरू होने से पहले पाकिस्तान श्रीलंका में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलेगा। जिसमें नेपाल और पाकिस्तान मुल्तान में उद्घाटन मैच खेलेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ