INDW vs ENGW: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, देखें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच अगले महीने से टी20 सीरीज और टेस्ट मैचों की सीरीज होने वाली है। इसको लेकर बीसीसीआई ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।

India women vs England Women T20 and Test Match Series Squad Announce

भारत बनाम इंग्लैंड।

BCCI Announce Squad for IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच अगले महीने के 6 तारीख से टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है। यह सीरीज मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच 3टी20 मैचों की सीरीज होने वाली है, इसके अलावा एक टेस्ट मुकाबला भी खेला जाएगा। वहीं, भारत को एक टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी खेलना है। इसको लेकर बीसीसीआई ने टीम का स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं किन-किन खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 दिसंबर को होगा पहला मैच

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 9 दिसंबर और तीसरा मुकाबला 10 दिसंबर को खेला जाएगा। तीनों ही मैच वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है। चलिए आपको बताते हैं भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ 3 टी20 मैचों के लिए भारत की टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, पूजा वस्त्राकर, कनिका आहूजा, मिन्नू मणि।

विज्ञापन

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के लिए भारत की टीम

:हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, शुभा सतीश, हरलीन देयोल , सैका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर।

विज्ञापन

INDW vs ENGW Schedule

बनाम इंग्लैंड, पहला टी20 मैच – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, 6 दिसंबर – शाम 7:00 बजे IST

विज्ञापन

बनाम इंग्लैंड, दूसरा टी20 मैच – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, 9 दिसंबर – शाम 7:00 बजे IST

बनाम इंग्लैंड, तीसरा टी20 मैच – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, 10 दिसंबर – शाम 7:00 बजे IST

विज्ञापन

बनाम इंग्लैंड, टेस्ट – डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई, 14-17 दिसंबर – 9:30 पूर्वाह्न IST

बनाम ऑस्ट्रेलिया, टेस्ट – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, 21-24 दिसंबर – 9:30 पूर्वाह्न IST

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ